- Advertisement -

Bigg Boss Marathi Season 6: रितेश देशमुख के शो का हिस्सा बन सकते है ये कंटेंस्टेंट्स, इन सितारों का भी नाम आया सामने

महाराष्ट्र के सबसे चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss Marathi का छठा सीजन 11 जनवरी 2026 से Colors Marathi और जिओ हॉटस्टार पर शुरू होने जा रहा है।

3 Min Read

लंबे इंतजार के बाद Bigg Boss Marathi का सीजन 6 आखिर आ ही गया। 11 जनवरी 2026 से ये शो रोज रात 8 बजे Colors Marathi पर चलेगा। टीवी के अलावा, जो लोग मोबाइल या लैपटॉप पर देखना पसंद करते हैं, उनके लिए भी बढ़िया खबर है। JioHotstar पर ये शो स्ट्रीम होगा, और OTTplay Premium के जरिए भी देख सकते हैं। पिछले सीजन ने जबरदस्त धूम मचाई थी, और इस बार मेकर्स ने शो को और भी बड़े लेवल पर लाने की तैयारी कर ली है। महाराष्ट्र के हर घर में जिसकी चर्चा रहती है, वो शो एक बार फिर आपकी शामों में रंग भरने वाला है।

- Advertisement -
Ad image

रितेश देशमुख की दमदार होस्टिंग

पिछले सीजन में रितेश देशमुख ने जो होस्टिंग की थी, सबने खूब पसंद की। अब फिर से वही कमान संभालने आ रहे हैं। रितेश की बात ही अलग है कभी सख्त, तो कभी अपनापन, और दोनों का बैलेंस गजब का। नए प्रोमो में वो लैवेंडर कुर्ता और सफेद धोती पहने, पूरे मराठी अंदाज में कहते दिखते हैं, “दरवाजे खुले रखो… मैं आ रहा हूं!” उनकी एनर्जी ही शो की जान है। हर ‘वीकेंड का वार’ में उनका अंदाज देखने लायक होता है।

ये कंटेस्टेंट्स बन सकते है शो का हिस्सा

अब बात करें कंटेस्टेंट्स की, तो अभी तक ऑफिशियल लिस्ट बाहर नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई नाम चर्चा में हैं। संकेत पाठक, आकाश नलावडे, श्रेया बुग्ड़े, सोनाली राउत, विनायक माली और धनश्री कडगांवकर जैसे सितारों के नाम बार-बार सामने आ रहे हैं। मेकर्स इस बार भी सेलेब्रिटीज और आम लोगों का दिलचस्प मिक्स लाने वाले हैं, जिससे घर के अंदर काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। फैंस तो बस इसी इंतजार में हैं कि असली खिलाड़ी कौन निकलेंगे।

- Advertisement -
Ad image

इस सीजन से बहुत उम्मीदें हैं

Bigg Boss Marathi 6 की थीम इस बार कुछ अलग है, ‘Heaven & Hell’ वाला टच दिख रहा है। रहस्यमय दरवाजे, नए टास्क, अचानक आने वाले ट्विस्ट सब कुछ इस बार और ज्यादा मजेदार होगा। ड्रामा, तकरार, इमोशन हर चीज़ का लेवल बढ़ने वाला है। Season 5 के विनर सूरज चव्हाण के बाद दर्शकों की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं। साफ है, ये सीजन एंटरटेनमेंट, प्लानिंग और सरप्राइज का पूरा पैकेज लेकर आने वाला है।

Keywords: Bigg Boss Marathi Season 6, Riteish Deshmukh Host, Bigg Boss Marathi Release Date, Marathi Reality Show, Bigg Boss Contestants

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू