- Advertisement -

Israel Iran War Update: आसमान में भिड़ंत, YAK-130 को इजरायल ने किया तबाह

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जंग पांचवें दिन भी जारी है। दोनों पक्षों की ओर से बमबारी और मिसाइल हमले किए जा रहे हैं।

3 Min Read

US Israel Iran War News: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जंग पांचवें दिन भी जारी है। दोनों पक्षों की ओर से बमबारी और मिसाइल हमले किए जा रहे हैं। इजरायल ने तेहरान पर जोरदार हवाई हमले किए, जिसके कारण आसपास के इलाकों में भीषण आग लग गई। हमलों से बचाव के लिए ईरान ने अपना एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया है। अब तक इस संघर्ष में लगभग 800 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, अमेरिका की ओर से संकेत दिए गए हैं कि यह जंग लंबी खिंच सकती है।

- Advertisement -
Ad image

तेहरान से एक बड़ी खबर सामने आई है। इजरायली सेना ने बुधवार को दावा किया कि उसके एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान ने तेहरान के आसमान में ईरान के याक-130 फाइटर जेट को मार गिराया। बताया गया कि उस समय विमान में ईरानी पायलट मौजूद था। इजरायल ने इसे अपनी वायुसेना द्वारा पहली बार किसी पायलट-सवार ईरानी लड़ाकू विमान को हवा में निशाना बनाने की घटना बताया है।

ट्रंप का ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने तुरंत यूनाइटेड स्टेट्स डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (DFC) को निर्देश दिया है कि खाड़ी क्षेत्र से होकर गुजरने वाले समुद्री व्यापार, खासकर तेल और ऊर्जा से जुड़े जहाजों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जाए। इसके तहत जहाजों को राजनीतिक जोखिम बीमा और गारंटी दी जाएगी, ताकि किसी भी खतरे की स्थिति में उन्हें नुकसान न उठाना पड़े।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने कहा कि यह सुविधा सभी शिपिंग कंपनियों के लिए उपलब्ध होगी। जरूरत पड़ने पर अमेरिकी नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों को सुरक्षा प्रदान करते हुए एस्कॉर्ट भी करेगी।

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका हर हाल में दुनिया में ऊर्जा की सप्लाई सुचारु बनाए रखेगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था और सैन्य ताकत दुनिया में सबसे मजबूत है, और आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

ईरान ने दागीं 40 मिसाइलें

अमेरिका और इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने भी आक्रामक रुख अपनाया है। ईरानी सरकारी टेलीविजन के अनुसार, देश की पैरामिलिट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों से जुड़े लक्ष्यों पर करीब 40 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इस संबंध में न्यूज़ एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने भी रिपोर्ट प्रकाशित की है। ईरान का दावा है कि इन मिसाइलों का निशाना इराक के एरबिल, कुवैत के दो सैन्य अड्डे और क्षेत्र में तैनात दो अमेरिकी युद्धपोत थे।

Keywords: Israel Iran War, F-35 Adir, YAK-130 Jet, Israel Air Force, Tehran Air Strike, Middle East Conflict, Iran Fighter Jet Down

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू