- Advertisement -

राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की महाराष्ट्र की लिस्ट, विनोद तावड़े और रामदास अठावले के नाम पर लगी मुहर

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े, माया चिंतामन इवनाते और रामराव वाडकुटे को उम्मीदवार बनाया है। इन नामों के साथ बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में मजबूत दावेदारी पेश की है।

3 Min Read

मुंबई: एनडीए ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इन चारों नामों की सूची जारी कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े, माया चिंतामन इवनाते और रामराव वाडकुटे को उम्मीदवार बनाया है। इन नामों के साथ बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में मजबूत दावेदारी पेश की है।

- Advertisement -
Ad image

भाजपा ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से घोषणा की कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। वर्तमान में बिहार के प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे तावड़े को महाराष्ट्र की उन सात सीटों में से एक पर उतारा गया है, जिनका कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होने जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव और संगठनात्मक भूमिका को देखते हुए यह फैसला लिया है।

रामदास अठावले केंद्रीय मंत्री होने के साथ-साथ रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं। वे अपनी खास शेरो-शायरी शैली के लिए जाने जाते हैं, और संसद में उनके अंदाज को सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही ध्यान से सुनते हैं। मोदी सरकार में वे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

मायाताई इवनाते एक आदिवासी महिला नेता हैं, जिनकी पहचान जमीनी स्तर से उभरकर नेतृत्व तक पहुंचने वाली हस्ती के रूप में की जाती है। शिक्षिका के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली मायाताई को इससे पहले भाजपा नेतृत्व ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की सदस्य के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी थी। हाल ही में वे नागपुर महानगरपालिका में फिर से नगरसेविका चुनी गई हैं, जिससे स्थानीय राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है।

रामराव वाडकुटे महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वाडकुटे को भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव और संगठन में योगदान को देखते हुए उन पर भरोसा जताया है।

Keywords: BJP Maharashtra, Rajya Sabha Election 2026, Vinod Tawde, Ramdas Athawale, Maharashtra Rajya Sabha Candidates, BJP Candidate List, Maya Ivnate, Ramrao Wadkute, NDA Maharashtra

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू