Indians Arrested in UAE: UAE में क्षेत्रीय तनाव के माहौल के बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठे वीडियो साझा करने के मामले में कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने इस मामले में कुल 35 लोगों को हिरासत में लेने का आदेश दिया है, जिनमें 19 नागरिक भारत के बताए जा रहे हैं। यह जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी Emirates News Agency ने दी है। एजेंसी के मुताबिक, सभी आरोपियों को जल्द सुनवाई के लिए अदालत के सामने पेश किया जाएगा।
बताया गया है कि नई सूची में अलग-अलग देशों के 25 लोग शामिल हैं, जिनमें 17 भारतीय नागरिक भी हैं। यह समूह उन 10 लोगों से अलग है जिनके खिलाफ पहले कार्रवाई की गई थी और जिनमें दो भारतीय शामिल थे।
फर्जी कंटेंट फैलाने पर सख्त कार्रवाई
हमाद सैफ अल शम्सी, जो UAE के अटॉर्नी जनरल हैं, ने 15 मार्च को अलग-अलग देशों के 25 लोगों को गिरफ्तार करने और उनके मामलों की तेज सुनवाई कराने का आदेश दिया। इनमें 17 नागरिक भारत के बताए गए हैं। यह समूह उन 10 लोगों से अलग है, जिनके खिलाफ पहले कार्रवाई की जा चुकी है और जिनमें दो भारतीय शामिल थे। अधिकारियों के मुताबिक यह कदम डिजिटल प्लेटफॉर्म की निगरानी के दौरान सामने आए उन मामलों के बाद उठाया गया, जिनमें भ्रामक जानकारी और एडिटेड या आर्टिफिशियल कंटेंट फैलाकर समाज में भ्रम और अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की जा रही थी।
सोशल मीडिया पर भ्रामक कंटेंट फैलाने का आरोप
जांच में सामने आया कि आरोपियों की गतिविधियां अलग-अलग तरह की थीं। कुछ लोग वास्तविक घटनाओं से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट कर रहे थे, जबकि एक समूह पर एआई तकनीक की मदद से फर्जी वीडियो बनाकर या दूसरे देशों की घटनाओं को स्थानीय घटना बताकर साझा करने का आरोप है। वहीं तीसरे समूह पर एक विरोधी देश और उसके सैन्य व राजनीतिक नेतृत्व के समर्थन में सामग्री फैलाने और उसकी सैन्य कार्रवाई का प्रचार करने का आरोप लगाया गया है।
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब United States, Israel और Iran के बीच क्षेत्रीय तनाव बढ़ा हुआ है। अधिकारियों ने पहले ही लोगों को सोशल मीडिया पर झूठी या भ्रामक जानकारी फैलाने से बचने की चेतावनी दी थी।
Keywords: Indians Arrested In UAE News, UAE Fake Video Social Media Case, UAE Arrests Over Misleading Videos, Middle East Crisis

