- Advertisement -

डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को मसीहा के रूप में दिखाया, AI फोटो वायरल होने से सोशल मीडिया पर बवाल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इसके साथ ही अब इस तस्वीर को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

5 Min Read

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इसके साथ ही अब इस तस्वीर को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। दरअसल, जो तस्वीर ट्रंप ने शेयर की है, उसमें वे खुद को “उपचारक” और “फरिश्ते” के रूप में दिखाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वायरल तस्वीर में ट्रंप एक फरिश्ते की तरह दिखाई दे रहे हैं। यह फोटो AI द्वारा बनाई गई है। तस्वीर में एक बीमार शख्स है, जिसके सिर पर ट्रंप हाथ रखते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनके पीछे अमेरिका का तिरंगा भी दिखाई दे रहा है। तस्वीर के वायरल होने के बाद इस पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

ईसाई धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप लियो और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई है। दरअसल, पोप लियो ने हाल के समय में युद्ध की स्थिति के साथ-साथ ट्रंप की विदेश और आव्रजन नीतियों की खुलकर आलोचना की थी, जिस पर अब ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

रविवार देर रात ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक लंबी पोस्ट लिखते हुए पोप लियो पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पोप अपराध के मुद्दे पर “कमजोर” हैं और विदेश नीति के मामले में “भयानक” दृष्टिकोण रखते हैं। इस बयान के बाद दोनों पक्षों के बीच मतभेद और ज्यादा खुलकर सामने आ गए हैं।

- Advertisement -
Ad image

ट्रंप ने तस्वीर के साथ शेयर किया पोस्ट

पोप लियो अपराध के मामले में कमजोर हैं और विदेश नीति के लिए बिल्कुल खराब हैं। वे ट्रंप प्रशासन के “डर” की बात करते हैं, लेकिन उस डर का जिक्र नहीं करते, जो कैथोलिक चर्च और अन्य ईसाई संगठनों ने कोविड के दौरान महसूस किया, जब चर्च सेवाएं आयोजित करने पर पादरियों, मंत्रियों और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा था, यहां तक कि जब लोग बाहर जाकर दूरी बनाकर भी प्रार्थना कर रहे थे।

मुझे उनके भाई लुईस उनसे अधिक पसंद हैं, क्योंकि वे MAGA विचारधारा के समर्थक हैं और मेरी बात को बेहतर तरीके से समझते हैं, जबकि लियो ऐसा नहीं कर पाते। मैं ऐसे पोप को स्वीकार नहीं कर सकता, जो यह मानता हो कि ईरान के पास परमाणु हथियार होना उचित है। मैं ऐसा पोप भी नहीं चाहता जो यह मानता हो कि अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमला करना गलत था,एक ऐसा देश जो अमेरिका में भारी मात्रा में ड्रग्स भेज रहा था और इससे भी बदतर, अपने जेलों से हत्यारों, ड्रग डीलरों और अपराधियों को हमारे देश में भेज रहा था।

मैं ऐसा पोप नहीं चाहता जो अमेरिका के राष्ट्रपति की आलोचना करे, जबकि मैं वही कर रहा हूं जिसके लिए मुझे भारी बहुमत से चुना गया था, अपराध दर को रिकॉर्ड स्तर तक कम करना और इतिहास का सबसे बड़ा शेयर बाजार बनाना। लियो को आभारी होना चाहिए, क्योंकि जैसा कि सभी जानते हैं, वे एक चौंकाने वाला चयन थे। वे पोप बनने की सूची में भी नहीं थे और उन्हें केवल इसलिए चुना गया क्योंकि वे अमेरिकी हैं और चर्च ने सोचा कि यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से निपटने का सबसे अच्छा तरीका होगा।

अगर मैं व्हाइट हाउस में नहीं होता, तो लियो वेटिकन में नहीं होते। दुर्भाग्य से, अपराध और परमाणु हथियारों के मुद्दों पर लियो की कमजोरी मुझे स्वीकार नहीं है। साथ ही, उनका ओबामा समर्थकों जैसे डेविड एक्सेलरोड से मिलना भी ठीक नहीं है, जो वामपंथ से जुड़े हैं और चर्च जाने वालों व पादरियों की गिरफ्तारी के पक्ष में थे। लियो को खुद को सुधारने की जरूरत है।

ईरान और अमेरिका वॉर के बीच आई तस्वीर

पूरी दुनिया की नजरें इस वक्त अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव पर टिकी हैं। दोनों देशों के बीच बातचीत बनते-बनते टूट रही है। आलम यह है कि दुनिया के कई देश गैस और ईंधन की समस्या से जूझने लगे हैं।

Keywords: Donald Trump AI Image, Trump Messiah Image, Trump Viral Photo

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू