Iran Israel US Strikes Tension: ईरान पर अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई के बाद मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। बढ़ते खतरों को देखते हुए अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने क्षेत्र के 14 देशों में रह रहे अपने नागरिकों को तुरंत वहां से निकलने की सलाह दी है। काउंसुलर मामलों की असिस्टेंट सेक्रेटरी मोरा नामदार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि गंभीर सुरक्षा जोखिम को देखते हुए लोग कमर्शियल फ्लाइट या जो भी साधन उपलब्ध हो, उससे जल्द से जल्द रवाना हो जाएं। यह एडवाइजरी ऐसे समय आई है जब ईरान की ओर से खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों और दूतावासों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की खबरें सामने आ रही हैं।
रियाद में बढ़ा खतरा, दूतावास पर ड्रोन अटैक के बाद हाई अलर्ट जारी
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाते हुए दो ड्रोन दागे गए। सऊदी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक हमले से इमारत के एक हिस्से में मामूली आग लगी और कुछ नुकसान हुआ, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एहतियात के तौर पर दूतावास ने रियाद, जेद्दा और धहरान में रह रहे अमेरिकियों को घरों के अंदर सुरक्षित रहने की सलाह दी है। साथ ही, लोगों से दूतावास न आने और अनावश्यक आवाजाही से बचने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में धुआं उठता दिख रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
14 देशों से अमेरिकियों को तुरंत लौटने की सलाह
अमेरिकी सरकार ने मध्य पूर्व के 14 देशों में रह रहे अपने नागरिकों को बिना देरी क्षेत्र छोड़ने की एडवाइजरी जारी की है। इनमें बहरीन, मिस्र, ईरान, इराक, इजरायल, वेस्ट बैंक, गाजा, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, ओमान, कतर, सऊदी अरब, सीरिया, संयुक्त अरब अमीरात और यमन शामिल हैं। स्टेट डिपार्टमेंट का कहना है कि सुरक्षा खतरा बेहद गंभीर है, इसलिए जो भी कमर्शियल फ्लाइट या अन्य साधन उपलब्ध हों, उनका तुरंत उपयोग करें। कई जगह उड़ानें प्रभावित हैं, फिर भी लोगों से जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई है। सहायता के लिए विदेश से +1-202-501-4444 और अमेरिका से +1-888-407-4747 पर संपर्क किया जा सकता है, साथ ही STEP.gov पर रजिस्ट्रेशन की भी सलाह दी गई है।
नागरिकों को तुरंत कदम उठाने की सलाह
अमेरिकी प्रशासन ने अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए आपातकालीन टास्क फोर्स सक्रिय कर दी है। हालांकि फिलहाल लोगों को निकालने के लिए मुख्य रूप से कमर्शियल उड़ानों पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। सरकार ने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकियों से कहा है कि वे देरी न करें, आधिकारिक वेबसाइट पर ताजा अपडेट देखते रहें और जो भी सुरक्षित विकल्प मिले, उसके जरिए जल्द से जल्द बाहर निकलने की कोशिश करें।
Keywords: Middle East Crisis US Advisory, US Citizens Evacuation Alert, Iran Israel US Strikes Tension, Riyadh US Embassy Drone Attack

