- Advertisement -

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अब KMC ने भेजा नोटिस; जानें पूरा मामला

पश्चिम बंगाल की राजनीति में अभिषेक बनर्जी की परेशानियां बढ़ती दिख रही हैं। राजनीतिक हमलों के बीच कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने भी उन्हें नोटिस भेज दिया है।

2 Min Read

पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद प्रशासन भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में उनके खिलाफ विवादित बयान को लेकर मामला दर्ज हुआ था, वहीं अब कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने भी उन्हें नोटिस भेजा है।

- Advertisement -
Ad image

घर के निर्माण को लेकर मांगी जानकारी

कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने अभिषेक बनर्जी के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास को लेकर नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, निगम ने उनसे पूछा है कि मकान निर्माण के दौरान सभी नियमों का पालन किया गया था या नहीं। साथ ही अतिरिक्त निर्माण और बिल्डिंग प्लान से जुड़े दस्तावेज भी जमा करने को कहा गया है।

भ्रष्टाचार पर CM का बड़ा आरोप

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंच से TMC से जुड़े चार नेताओं के नाम लेकर उन पर अवैध संपत्तियां रखने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि करोड़ों रुपये की संपत्तियों की जांच की जा रही है। शुभेंदु के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी से जुड़ी 24 संपत्तियां जांच एजेंसियों के रडार पर हैं।

- Advertisement -
Ad image

संदीप घोष पर कार्रवाई को मिली मंजूरी

आरजी कर मामले से जुड़े वित्तीय घोटाले में अब जांच तेज होने वाली है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ ED को मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर गड़बड़ी के आरोपों में कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा सकेगा।

Keywords: Abhishek Banerjee Notice, Kolkata Municipal Corporation Notice, RG Kar Case ED Investigation

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू