- Advertisement -

प्रयागराज कोल्डस्टोरेज हादसे में 4 लोगो की हुई मौत, पुलिस ने सपा नेता अंसार अहमद ‘पहलवान’ और उनके बेटे समेत कई लोगो पर हत्या का किया केस दर्ज

प्रयागराज कोल्डस्टोरेज हादसे में 4 लोगो की मौत हुई और 14 लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने सपा नेता अंसार अहमद 'पहलवान' और उनके बेटे समेत कई लोगो पर हत्या का केस दर्ज किया।

3 Min Read

Prayagraj Cold Stoage Collapse: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज गिरने से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 14 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फाफामऊ थाना पुलिस ने मामले में 7 नामजद और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। FIR में पूर्व मंत्री और सपा नेता अंसार अहमद ‘पहलवान’, उनके बेटे मंजुल, मैनेजर उस्मान, मोहम्मद असलम बाबा, भतीजे अलावदीन, ड्राइवर जावेद और मोहम्मद इरफान को शामिल किया गया है। पुलिस ने हत्या की धारा समेत छह गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

CM योगी और पीएमओ ने मृतकों के परिजनों व घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की

प्रयागराज के फाफामऊ कोल्ड स्टोरेज हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रत्येक मृतक परिवार को 2 लाख रुपये, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। घायलों के बेहतर इलाज की भी पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह, पीएमओ ने भी घायलों और मृतकों के परिवारों के लिए समान मुआवजे की घोषणा की।

प्रयागराज फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा गिरा, 4 मजदूरों की मौत

गंगानगर जोन के फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में सोमवार को कोल्ड स्टोरेज का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें काम कर रहे लोग मलबे में दब गए। मौके पर पुलिस और राहत-बचाव दल तुरंत पहुंचे। छज्जा गिरने के साथ ही अमोनिया गैस का रिसाव भी शुरू हो गया। हादसे में चार मजदूरों की मौत हुई और 14 घायल हुए। बचाव कार्य में 21 से ज्यादा एंबुलेंस तैनात की गईं और घायलों को एसआरएन मेडिकल कॉलेज व तेज बहादुर सप्रू बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया।

- Advertisement -
Ad image

डीएम मनीष कुमार वर्मा, पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार और अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू व राहत कार्य में सक्रिय रहीं।

प्रशासन ने कहा, लापरवाही पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

प्रशासन ने बताया कि हादसा सपा नेता और पूर्व विधायक अंसार अहमद ‘पहलवान’ के कोल्ड स्टोरेज में हुआ। रिन्यूएबल हॉर्टिकल्चर ऑफिसर द्वारा इसकी निगरानी की जाती है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच जारी है और यदि किसी भी तरह की लापरवाही पाई गई, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Keywords: Prayagraj Cold Storage Collapse, Ansar Ahmad Pahelwaan Case, UP Cold Storage Accident Compensation, Prayagraj Rescue Operation News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू