- Advertisement -

विदेशों में पाकिस्तानी भिखारियों का कोहराम, सऊदी अरब ने 24 हजार लोगों को किया देश से बाहर

पाकिस्तान के भीतर महंगाई अपने चरम पर है और आलम यह है कि पाकिस्तान की सरकार भी विदेशी बैंकों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से वित्तीय सहायता के नाम पर भीख मांगकर देश चला रही है।

3 Min Read

कंगाल पाकिस्तान की हालत जगजाहिर है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि पाकिस्तानी नागरिक हवाई जहाज से सफर कर दूसरे देशों में पहुंचकर भीख मांगते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के भीतर महंगाई अपने चरम पर है और आलम यह है कि पाकिस्तान की सरकार भी विदेशी बैंकों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से वित्तीय सहायता के नाम पर भीख मांगकर देश चला रही है। इसके बावजूद पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसी बीच एक बार फिर पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेइज्जती हुई है। दरअसल, सऊदी अरब ने 24,000 पाकिस्तानी नागरिकों को अपने देश से बाहर निकाल दिया है।

- Advertisement -
Ad image

सऊदी अरब ने सौंपी 24 हजार भिखारियों की सूची

बताया जा रहा है कि सऊदी अरब ने अपने देश से 24 हजार पाकिस्तानी भिखारियों को निकाले जाने की जानकारी दी है। इन सभी पर आरोप है कि वे सऊदी अरब में भीख मांगकर पैसे कमा रहे थे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) के प्रमुख रिफ़्फ़त मुख्तार ने पाकिस्तान की संसद समिति को सौंपी है।

मक्का-मदीना जैसे पवित्र स्थानों पर मांगते थे भीख

फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भीख मांगने वाले पाकिस्तानी नागरिक उमराह के नाम पर टूरिस्ट वीजा लेकर सऊदी अरब जाते थे और वहां मक्का-मदीना जैसे पवित्र स्थलों पर लोगों से भीख मांगते थे। केवल साल 2025 में ही ऐसे 24 हजार भिखारियों की पहचान की गई है, जिन्हें वापस पाकिस्तान भेजा गया। अगर कुल आंकड़ों पर नजर डालें, तो यह संख्या और भी ज्यादा हो सकती है।

- Advertisement -
Ad image

अन्य देशों में भी पाकिस्तानी मांगते हैं भीख

मामला सिर्फ सऊदी अरब तक सीमित नहीं है। इसके अलावा कई ऐसे देश हैं, जहां पाकिस्तानी नागरिक टूरिस्ट वीजा लेकर जाते हैं और वहां भीख मांगते या फिर आपराधिक गतिविधियों में पकड़े जाते हैं। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इसी वजह से अधिकांश पाकिस्तानी नागरिकों पर वीजा प्रतिबंध लगा दिया है। यूएई का मानना है कि ये नागरिक भीख मांगने या अपराध करने में लिप्त पाए जाते हैं।

Keywords: Pakistani Beggars In Saudi Arabia, Pakistan Economic Crisis, UAE Visa Ban On Pakistanis

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू