- Advertisement -

आयुष्मान खुराना की थामा का बॉक्स ऑफिस पर फीका प्रदर्शन, जानिए 3 दिन में कमाए कितने करोड़

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थम्मा ने तीन दिनों में ₹55.1 करोड़ कमाए, लेकिन तीसरे दिन 47% की गिरावट के साथ फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

3 Min Read

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म थामा दिवाली पर रिलीज हुई थी। पिछले कुछ सालों की तरह इस बार भी कोई बड़ा क्लैश नहीं था, लेकिन इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत नहीं बना पा रही है। फिल्म से उम्मीद थी कि यह स्त्री 2 जैसी ब्लॉकबस्टर साबित होगी, जिसने सिर्फ ओपनिंग डे पर ही ₹51 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। लेकिन थामा का पहला दिन ही उम्मीद से काफी कमजोर रहा और अब तीसरे दिन तक इसके कलेक्शन में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, थामा ने तीसरे दिन ₹12.5 करोड़ की कमाई की, जो पहले दिन की तुलना में लगभग 47% की गिरावट है। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन ₹55.1 करोड़ तक पहुंच गया है।

- Advertisement -
Ad image

तीन दिनों का प्रदर्शन निराशाजनक

थामा की शुरुआती तीन दिनों की कमाई देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स चिंतित हैं, क्योंकि इसी यूनिवर्स की स्त्री 2 ने तीन दिनों में ₹135 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। वहीं, वरुण धवन स्टारर भेड़िया ने शुरुआती तीन दिनों में ₹28.55 करोड़ और पिछले साल रिलीज हुई मूंझा ने करीब ₹19 करोड़ की कमाई की थी। दिनेश विजान ने पहले ही एमएचसीयू (Maddock Horror-Comedy Universe) के तहत आने वाले पांच सालों की कई फिल्मों की घोषणा कर दी थी, लेकिन थामा की सुस्त परफॉर्मेंस अब प्रोड्यूसर्स को अपने प्लान पर दोबारा सोचने पर मजबूर कर सकती है।

देशभर में 5500 शो

  • फिल्म को भारतभर में करीब 5500 शो मिले, जिनमें तेलुगु वर्जन का हिस्सा बहुत कम था। दिल्ली-एनसीआर रीजन में लगभग 1400 शो,
  • मुंबई सर्किट में करीब 900 शो रखे गए थे।
  • हिंदी शोज़ की औसत ऑक्यूपेंसी रेट 19.38% रही
  • मॉर्निंग शो: 7.52%,दोपहर शो: 19.35%,शाम के शो: 25.52%, नाइट शो: 25.14%

अब वीकेंड करेगा फैसला

दीवाली के बाद का वीकेंड थामा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। अगर आने वाले तीन दिनों में फिल्म अपनी कमाई में सुधार नहीं कर पाती, तो अगले हफ्ते से इसके शोज़ कम होने शुरू हो सकते हैं।

- Advertisement -
Ad image

रिलीज से ठीक पहले आई फिल्म लोकाह की सफलता से लग रहा था कि दर्शक इस तरह की फिल्मों को पसंद कर रहे हैं, लेकिन थामा को लेकर उतनी दिलचस्पी नहीं दिख रही।

स्टार कास्ट और निर्देशन

फिल्म का निर्देशन आदित्य सर्पोतर ने किया है। इसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, और जनार्दन कदम जैसे कलाकार नजर आए हैं।फिल्म का बजट और स्टारकास्ट को देखते हुए, थामा से उम्मीदें कहीं ज्यादा थीं, लेकिन शुरुआती नतीजे बताते हैं कि इसे अब बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए वर्ड ऑफ माउथ का सहारा लेना होगा।

Keywords: Thamma Box Office Collection Day 3, Ayushmann Khurrana Rashmika Mandanna Film, Dinesh Vijan MHCU Universe

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू