- Advertisement -

SIR In UP: उत्तर प्रदेश में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद कटेंगे 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम

उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी किया गया है, जिसमें 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कम हुए हैं।

4 Min Read

उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट को सही और ताजा रखने के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) हो चुका है। पहले फेज के बाद जो ड्राफ्ट लिस्ट सामने आई, उसमें अभी 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 वोटर दर्ज हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया, SIR फॉर्म 81.30% मतदाताओं ने भरे, बाकी 18.70% ने ये काम नहीं किया। अब ड्राफ्ट लिस्ट के हिसाब से बात करें तो करीब 2.89 करोड़ वोटरों के नाम लिस्ट से हट गए हैं। सबसे ज्यादा वो लोग हैं जो हमेशा के लिए दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं। इसके अलावा, जिनकी मौत हो चुकी है, डुप्लीकेट नाम या जो सालों से नजर नहीं आ रहे, उनके नाम भी हटे हैं। इस पूरी प्रक्रिया में 15,030 नए पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं ताकि वोटिंग में किसी को दिक्कत न हो।

- Advertisement -
Ad image

इतने ज्यादा नाम आखिर क्यों हटे?

ड्राफ्ट लिस्ट देखेंगे तो 2.17 करोड़ वोटर ऐसे हैं जो अब दूसरी जगह बस चुके हैं। 46.23 लाख लोगों की मौत हो चुकी थी, फिर भी नाम लिस्ट में थे। 25.46 लाख नाम डुप्लीकेट या मिसिंग पाए गए। 83.73 लाख ऐसे लोग भी हैं जो लंबे वक्त से वोटिंग से गायब हैं। चुनाव आयोग साफ कहता है, ये सब इसलिए नहीं हो रहा कि किसी का वोटिंग राइट छीन लिया जाए, बल्कि लिस्ट को साफ-सुथरा और भरोसेमंद बनाना मकसद है। इसी वजह से 1.4 करोड़ लोगों को नोटिस मिलेगा, उनसे पहचान और पते के डॉक्युमेंट मांगे जाएंगे। आयोग के 13 मान्य डॉक्युमेंट्स में से कोई भी एक जमा करके नाम फिर से जुड़ सकता है।

अगर ड्राफ्ट लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?

चुनाव आयोग ने एकदम क्लियर कर दिया है, अभी फाइनल लिस्ट नहीं आई, ये सिर्फ ड्राफ्ट है। अगर नाम गायब है या डिटेल्स गलत हैं, तो घबराएं नहीं। 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक दावे-आपत्ति दर्ज हो सकते हैं। 6 फरवरी तक आप अपने इलाके के बीएलओ ऑफिस जाकर शिकायत कर सकते हैं। जरूरी डॉक्युमेंट जमा करने के बाद या तो नाम वापस जुड़ जाएगा या जानकारी सुधर जाएगी। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर हटाए गए नामों की भी लिस्ट मिल जाएगी, जिससे आप अपनी स्थिति फटाफट चेक कर सकते हैं।

- Advertisement -
Ad image

वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें और फाइनल लिस्ट कब आएगी?

यूपी के वोटर ऑनलाइन भी ड्राफ्ट लिस्ट देख या डाउनलोड कर सकते हैं। बस voters.eci.gov.in वेबसाइट पर “Download Electoral Roll” चुनें, फिर राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र, भाषा, भाग संख्या और कैप्चा भरें, पीडीएफ आपके पास होगी। आयोग ने बताया है, जब सारे दावे और आपत्तियां निपट जाएंगे, तब 6 मार्च 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट आ जाएगी। आयोग की अपील है, हर वोटर टाइम पर अपनी जानकारी जांच ले, जो भी सुधार है वो करा ले, ताकि चुनाव में कोई दिक्कत न हो।

Keywords: UP Voter List, SIR Process, Uttar Pradesh Elections, Election Commission Of India, BLO Verification

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू