- Advertisement -

Bigg Boss 19:अशनूर कौर की मित्तल से हुई भिड़ंत, अशनूर पर ‘बदतमीज’ होने का लगा टैग

बिग-बॉस 19 शो में शुरुआत के साथ ही हाई वोल्टेज ड्रामा दिखाई दे रहा है। इस सीजन में लड़ाई-झगड़ों की शुरुआत डे-1 से ही हो गई। ये घर ही ऐसा है कि अच्छे-अच्छे अपना कंट्रोल खो बैठते हैं।

3 Min Read

बिग बॉस 19 शो में शुरुआत के साथ ही हाई वोल्टेज ड्रामा दिखाई दे रहा है। ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड जितना खुशनुमा था, अब पहला एपिसोड उतना ही खतरनाक रहा। इस सीजन में लड़ाई-झगड़ों की शुरुआत डे-1 से ही हो गई। ये घर ही ऐसा है कि अच्छे-अच्छे अपना कंट्रोल खो बैठते हैं। हालांकि, पहले ही दिन घर में इतने झगड़े होंगे ये किसी ने भी नहीं सोचा था। वहीं महज 21 साल की अशनूर और तान्या मित्तल का झगड़ा हो गया है।

- Advertisement -
Ad image

अशनूर कौर और तान्या मित्तल में हुई अनबन

तान्या मित्तल ने अशनूर कौर को नेशनल टीवी पर बदतमीज का टैग दे दिया है। दरअसल, अब JioHotstar के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से ‘बिग बॉस 19’ का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तान्या मित्तल बुरी तरह से भड़की हुई नजर आ रही हैं। देखा जा सकता है कि सुबह-सुबह ही दोनों हसीनाओं के बीच विवाद हो गया है। अशनूर जहां अपना काम करती हुई नजर आ रही हैं, वहीं तान्या किचन में जाकर लोगों से कहती हैं- ‘अशनूर मुझे बहुत बदतमीज लगी। बिना बात मुझसे भिड़ गई है।’

अशनूर ने तान्या को दिखाए तेवर?

तान्या मित्तल ने आगे कहा, ‘हेड ऑन फाइट क्यों ले रही है? 10 साल छोटी है, अभी मैं आ जाऊंगी फॉर्म में…। अशनूर बहुत अनग्रेटफुल और बदतमीज है।’ इसके बाद अवेज दरबार तान्या मित्तल को समझाते हुए नजर आए। उन्होंने कोशिश की कि वो इस झगड़े को रोक दें, लेकिन तान्या इसके बाद भी रुकी नहीं। तान्या ने आगे शिकायत करते हुए कहा कि अशनूर एटीट्यूड में रहती हैं। उनका टोन खराब है। तान्या ने कहा, ‘एक तो कोई आपकी हेल्प कर रहा है, आपकी ड्यूटी पहले कर रहा है, तो आपको कम से कम ग्रेटफुल होना चाहिए। वो आपके अंदर है ही नहीं।’

- Advertisement -
Ad image

क्यों भड़कीं तान्या मित्तल?

तान्या मित्तल ने ये भी बताया कि उन्होंने अशनूर को नहीं उठाया और 3 लोगों का काम अकेले कर दिया फिर भी उन्हें थैंक्यू नहीं कहा गया। उल्टा अशनूर ने तान्या को एटीट्यूड दिखा दिया। अब ऐसा लग रहा है कि पहले ही दिन तान्या मित्तल और अशनूर कौर के रिश्ते में खटास आ जाएगी। अब अशनूर क्या इस झगड़े के बाद कोई सफाई देंगी? या वो सच में एटीट्यूड दिखाने वाली हैं? ये देखना वाकई दिलचस्प होगा।

Keywords:- Bigg-boss-19 Reality Show, Bigg Boss -19 Promo Out, Bigg Boss-19 Promo,Bigg Boss Contestant Debate, Contentant Fight, Show’s 1st Eviction

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू