- Advertisement -

BMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव का ऐलान होते ही सियासी पारा चढ़ा, उद्धव और राज ठाकरे मिलकर दे सकते हैं टक्कर

2 Min Read

बीएमसी चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल जीत की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। एक ओर जहां शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है, वहीं दूसरी ओर बीजेपी, मनसे, एनसीपी और कांग्रेस भी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

बीएमसी चुनाव को लेकर इस बार एक बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल सकता है। अटकलें तेज हैं कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे एक साथ मैदान में उतर सकते हैं। माना जा रहा है कि दोनों दल बीएमसी चुनाव में महायुति के खिलाफ गठबंधन कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे के 65वें जन्मदिन पर उनसे मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद बीएमसी चुनाव को लेकर दोनों दलों के एक साथ चुनाव लड़ने का ऐलान संभव है। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में ठाकरे भाइयों के बीच आई दूरी कम होती नजर आ रही है।

क्या बोले देवेंद्र फडणवीस

ठाकरे बंधुओं के एक साथ आने की अटकलों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,
“कौन किसके साथ गठबंधन करेगा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुंबई की जनता ने पहले ही मन बना लिया है कि महायुति का ही मेयर बनेगा।”

- Advertisement -
Ad image

कब है बीएमसी का चुनाव

  • मतदान (Voting): 15 जनवरी 2026 — पूरे मुंबई में बीएमसी चुनाव
  • मतगणना (Counting): 16 जनवरी 2026 को नतीजे घोषित किए जाएंगे
  • नामांकन की तारीखें
  • नामांकन दाखिल करने की शुरुआत: 23 दिसंबर 2025
  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर 2025
  • नामांकन की जांच (Scrutiny): 31 दिसंबर 2025
  • नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 2 जनवरी 2026
  • चिह्न आवंटन व अंतिम उम्मीदवार सूची: 3 जनवरी 2026

Keywords: Shiv Sena UBT Vs Shinde, Maha Vikas Aghadi Politics, BMC Election Dates 2026

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू