India T20 World Cup Squad Announcement: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 बस शुरू ही होने वाला है, 7 फरवरी से क्रिकेट का असली जश्न शुरू होगा। इस बार भारत और श्रीलंका दोनों मिलकर होस्टिंग कर रहे हैं, तो माहौल कुछ अलग ही रहने वाला है। एशियाई पिचों पर मुकाबला होगा, इसलिए स्पिनर्स और ऑलराउंडर्स की अहमियत बढ़ जाती है। भारतीय टीम इस बार ग्रुप-ए में है, सामने होंगे यूएसए, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और नामीबिया। अपने घर में खेलने का फायदा तो भारत को मिलेगा ही, लेकिन साथ में खिताब जीतने का दबाव भी हर मैच में महसूस होगा। दिलचस्प बात ये है कि अब तक कोई भी होस्ट टीम अपने ही घर में टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है। इस बार भारत के पास इतिहास बदलने का बढ़िया मौका है।
शुभमन गिल की जगह हुई ईशान किशन की सरप्राइज एंट्री
शुभमन गिल, जो हाल ही में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। टीम का उप-कप्तान अक्षर पटेल को बनाया गया है। ईशान किशन और रिंकू सिंह को टीम में जगह मिली है, और ईशान दो साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। चयनकर्ताओं की मीटिंग मुंबई में बीसीसीआई हेडक्वार्टर में हुई, जहां बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम का ऐलान किया। इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मौजूद रहे। शुभमन गिल को टीम से बाहर करना हैरान करने वाला है, क्योंकि वह साउथ अफ्रीका सीरीज तक उप-कप्तान थे। खराब फॉर्म के कारण उन्हें टीम से बाहर किया गया है। अब संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे। जितेश शर्मा भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। यही स्क्वॉड न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी खेलेगी।
🚨India’s squad for ICC Men’s T20 World Cup 2026 announced 🚨
— BCCI (@BCCI) December 20, 2025
Let's cheer for the defending champions 💪#TeamIndia | #MenInBlue | #T20WorldCup pic.twitter.com/7CpjGh60vk
सूर्यकुमार यादव करेंगे भारतीय टीम की कप्तानी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जो भारतीय स्क्वाड चुना गया है, उसमें अनुभव और युवा जोश, दोनों का सही तालमेल है। कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्या के कंधों पर है, अक्षर पटेल वाईस कैप्टेन हैं। टीम में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज हैं, जो बड़े-बड़े शॉट्स लगाने में माहिर हैं। विकेटकीपिंग के लिए संजू सैमसन और ईशान किशन तैयार हैं, इससे टीम को ढेर सारी ऑप्शन मिलती हैं। बॉलिंग में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा रफ्तार देंगे, वहीं स्पिन का मोर्चा कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती संभालेंगे। वाशिंगटन सुंदर और हार्दिक पांड्या जैसे ऑलराउंडर टीम को गजब का बैलेंस देते हैं, जो लंबे टूर्नामेंट में बहुत काम आएगा।
सूर्यकुमार यादव से उम्मीदें भी बड़ी
जब रोहित शर्मा ने टी20 से विदाई ली, तब टीम की कमान सूर्या को मिली। अब तक उनके कप्तान रहते भारत ने एक भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई है, ये रिकॉर्ड अपने आप में खास है। सूर्या की आक्रामक सोच, उनका खिलाड़ियों से खुलकर बात करना, उन्हें एक मॉडर्न कैप्टन बनाता है। टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर उनके फैसले, बैटिंग ऑर्डर की सेटिंग और बॉलर्स की स्मार्ट रोटेशन, सब कुछ टीम के लिए अहम साबित होगा। वैसे भी, सूर्या खुद 2024 की चैंपियन टीम का हिस्सा रह चुके हैं, तो बड़े मैचों का अनुभव उनके पास है। फैंस को उनसे सिर्फ रन ही नहीं, बल्कि जबरदस्त कप्तानी की भी उम्मीद है।
भारत-पाकिस्तान की होगी महाटक्कर
भारतीय टीम अपना पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलेगी, फिर 12 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगी। लेकिन असली रोमांच तो 15 फरवरी को है, भारत बनाम पाकिस्तान। ये मुकाबला हर बार की तरह सिर्फ अंक तालिका के लिए नहीं, बल्कि जुनून और दबदबे के लिए भी देखा जाएगा। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच भारत 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा। अगर टीम इंडिया शुरू से लय में आ जाती है, तो सेमीफाइनल तक पहुंचना आसान हो सकता है। इस बार वर्ल्ड कप में भारत के पास मौका है इतिहास रचने का, फैंस को जश्न मनाने का और सूर्या की कप्तानी में एक नए युग की शुरुआत का।
Keywords: ICC T20 World Cup 2026, Team India Squad, India Vs Pakistan T20, T20 World Cup India Sri Lanka

