- Advertisement -

Maharashtra Civic Polls Results: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के आज आएंगे नतीजे, कौन मारेगा बाजी?

महाराष्ट्र में नगर परिषद और पंचायत चुनावों की मतगणना रविवार सुबह 10 बजे शुरू होगी। शनिवार को हिंसा, नकली वोटिंग और पैसे बांटने के आरोपों ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया।

4 Min Read

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों की वोटों की गिनती आज सुबह 10 बजे शुरू हो होने वाली है। रिजल्ट आने से पहले ही बीजेपी ने 3 सीटें जीत ली हैं। आज के नतीजे राज्य की राजनीति का माहौल बदल सकते हैं। इससे समझ आएगा कि शहरी इलाकों में लोग किसके साथ हैं, बीजेपी ने कितना दम दिखाया और महाविकास अघाड़ी ने अपनी पकड़ फिर से बनाई या नहीं। चुनाव नतीजों की हर ताजा खबर के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

- Advertisement -
Ad image

राजनीतिक दलों की बढ़ी धड़कनें

मतदान तो शनिवार को खत्म हो गया, अब आज सबकी नजरें नतीजों पर टिकी हैं। महाराष्ट्र के 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के साथ-साथ 143 खाली पदों के लिए भी आज मतगणना हो रही है। राजनीतिक दलों के लिए ये वक्त किसी परीक्षा से कम नहीं, क्योंकि जो नतीजे आएंगे, वो अगले महीने होने वाले बड़े नगर निगम चुनावों की तस्वीर भी दिखा देंगे। पुणे जिले की बारामती और ठाणे के अंबरनाथ, दोनों जगहों पर खासा ध्यान है। बारामती वैसे भी राजनीतिक तौर पर हमेशा चर्चा में रहता है, मजबूत गढ़ माना जाता है। अंबरनाथ में इस बार मुकाबला इतना टक्कर का रहा कि मतदान के दौरान तनाव तक पैदा हो गया।

अंबरनाथ में झड़पें, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

शनिवार को अंबरनाथ में तो मामला हाथ से निकल गया। दो गुट आमने-सामने आ गए, माहौल बिगड़ने लगा तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने 208 महिलाओं को हिरासत में लिया, जो आसपास के भिवंडी इलाके से आई थीं। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि ये महिलाएं फर्जी वोट डालने के लिए लाई गई थीं, लेकिन महिलाओं ने साफ इंकार किया, बोलीं हम तो एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई थीं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, आगे जो भी सच निकलेगा, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।

- Advertisement -
Ad image

नांदेड़ में वोट न डालने के लिए दिए गए पैसे

नांदेड़ के धर्माबाद इलाके से भी गंभीर शिकायतें आईं। आरोप है कि कुछ महिलाओं को एक हॉल में बंद कर, वोट न डालने के लिए पैसे दिए गए। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने शिवसेना पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। जिला कलेक्टर राहुल कार्डिले ने माना कि प्रशासन को नकदी बांटने के संकेत मिले थे। टीम जब मौके पर पहुंची, तब तक लोग जा चुके थे, लेकिन हॉल के मैनेजर पर निषेधाज्ञा तोड़ने का केस दर्ज कर लिया गया है। एक और मामले में एक व्यक्ति को 35 हजार रुपये नकद के साथ पकड़ा भी गया।

बीएमसी चुनाव से पहले माहौल गरम, नतीजों पर टिकी निगाहें

इन सब के बीच, बीएमसी चुनाव से पहले माहौल पूरी तरह गरमा गया है। जो नतीजे आज आएंगे, वही तय करेंगे कि महाराष्ट्र की राजनीति किस करवट बैठेगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने साफ कर दिया बीएमसी सहित 28 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे, अगले दिन मतगणना। इस बार करीब 3.48 करोड़ वोटर 2,869 सीटों के लिए वोट डालेंगे। बीएमसी को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच अंदरूनी लड़ाई, आरोप-प्रत्यारोप, सबकुछ जोर पकड़ रहा है। चुनावी धांधली और वोट चोरी के आरोपों के बीच, आज के नतीजे ही असल मुकाबले की झलक दिखाएंगे।

Keywords: Maharashtra Civic Elections, Municipal Council Elections, Vote Counting, Ambernath Violence, Baramati Politics, BMC Elections

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू