- Advertisement -

IPL फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस के बस में लगी आग, खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

आईपीएल 2026 फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस की टीम होटल लौट रही थी, तभी उनकी बस में अचानक आग लग गई। उस वक्त सभी खिलाड़ी बस में मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

3 Min Read

RCB vs GT Final: IPL 2026 के फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस की मुश्किलें और बढ़ गईं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला हारने के तुरंत बाद टीम को उस समय झटका लगा जब उनकी बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। स्थिति गंभीर होते ही सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

- Advertisement -
Ad image

फाइनल के बाद GT को बस में तकनीकी दिक्कत

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को पहले ही फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद टीम जब स्टेडियम से होटल जा रही थी, तभी उनकी बस में अचानक खराबी आ गई। शॉर्ट सर्किट की वजह से बस बीच रास्ते रोकनी पड़ी और खिलाड़ी कुछ समय तक सड़क पर ही रुके रहे। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। टीम मैनेजमेंट ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला और बाद में दूसरी बस से खिलाड़ियों को होटल पहुंचाया गया।

सिराज की इंस्टा स्टोरी वायरल

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह टीम के साथियों के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और कैप्शन में मजाकिया अंदाज में ‘ब्रेकडाउन’ लिखा, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image
image

यात्रा में बढ़ी मुश्किलें

गुजरात टाइटंस के लिए पिछले कुछ दिन बेहद थकाने वाले और चुनौतीपूर्ण रहे। फाइनल से पहले टीम को खराब मौसम और देरी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद जाने वाली उनकी चार्टर्ड फ्लाइट लगभग तीन घंटे लेट हो गई, जिसके कारण टीम देर रात ही शहर पहुंच सकी। इसी वजह से कप्तान शुभमन गिल और रजत पाटीदार के बीच होने वाला फोटोशूट भी रद्द करना पड़ा।

लगातार सफर के बाद फाइनल तक पहुंची GT

गुजरात टाइटंस ने पिछले कुछ दिनों में बेहद व्यस्त और थकान भरा शेड्यूल झेला। टीम ने 26 मई को धर्मशाला में क्वालिफायर-1 खेला, जिसमें उसे आरसीबी के खिलाफ हार मिली। इसके बाद खिलाड़ी चंडीगढ़ पहुंचे और फिर 29 मई को मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 खेलकर फाइनल में जगह बनाई। लगातार यात्रा और दबाव भरे मुकाबलों के बीच टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन घरेलू मैदान पर खेले गए फाइनल में खिताब जीतने से चूक गई।

Keywords: Gujarat Titans Final Incident, GT Team Bus Short Circuit Incident, Shubman Gill Gujarat Titans Journey IPL 2026

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू