Kalyan Banerjee Attack Allegation: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में चंडीटला थाने के बाहर उस समय विवाद खड़ा हो गया जब तृणमूल कांग्रेस के सांसद कलयाण बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन पर हमला किया गया, जिससे उनके सिर में चोट आई। उन्होंने दावा किया कि हमलावर बीजेपी से जुड़े थे और घटना के दौरान उन पर किसी वस्तु से वार किया गया।
हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि सांसद को कोई चोट नहीं लगी और पूरे मामले को राजनीतिक नाटक बताया।
BJP ने आरोपों को बताया राजनीतिक नौटंकी
बीजेपी ने कल्याण बनर्जी के हमले के दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह मामला राजनीतिक सहानुभूति हासिल करने और दूसरे विवादों से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश है। बीजेपी नेता देबजीत सरकार ने घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि वीडियो में कल्याण बनर्जी सामान्य रूप से फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं, जिससे उनके आरोपों की विश्वसनीयता पर संदेह पैदा होता है।
1/2
— Debjit Sarkar (@Bjp_Debjit) May 31, 2026
TMC MP Kalyan Banerjee needs to rehearse his drama better next time.
He claims that BJP workers hit him. Yet, immediately afterward, he dramatically falls to the ground with his phone still pressed to his ear and continues talking on the call without any interruption. pic.twitter.com/72V81u2heR
ज्ञापन देने पहुंचे सांसद, थाने के बाहर बढ़ा तनाव
जानकारी के अनुसार, कल्याण बनर्जी चंडीटला थाने में एक ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। वह हाल ही में हुए विवादों और हिरासत में लिए गए टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई को लेकर प्रशासन से मांग रखने आए थे। इसी दौरान थाने के बाहर टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई, जिससे माहौल गर्मा गया और स्थिति तनावपूर्ण बन गई।
नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव, सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तीखी नारेबाजी शुरू होने के बाद माहौल काफी गर्म हो गया। हालात को देखते हुए पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को तुरंत तैनात किया गया। इसी दौरान अफरा-तफरी के बीच सांसद कल्याण बनर्जी के सिर पर किसी वस्तु के लगने की खबर सामने आई, जिसके बाद घटनास्थल पर तनाव और बढ़ गया। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की।
हमले के आरोप पर सांसद ने जताया विरोध
घटना के बाद कालयब बनर्जी ने दावा किया कि वह शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने जा रहे थे, तभी उनके साथ धक्का-मुक्की और हमला हुआ। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत विरोध जताने वालों को निशाना बनाना बेहद चिंताजनक है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
इस विवाद की पृष्ठभूमि हाल ही में हुई उस घटना से भी जुड़ी है, जिसमें अभिषेक बनर्जी पर दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर इलाके में कथित हमले का आरोप लगा था। उस मामले के बाद से राज्य की राजनीति में तनाव बढ़ गया है और टीएमसी व बीजेपी एक-दूसरे पर लगातार आरोप लगा रहे हैं।
Keywords: Kalyan Banerjee Attack Allegation, West Bengal Political Clash, TMC BJP Confrontation

