बिग बॉस के इस सीजन में कंटेस्टेंट अपनी लड़ाई-झगडों में एक के बाद एक नियम तोड़ रहे हैं। इस बीच पहले बिग-बॉस की डांट और अब कंटेस्टेंट को सलमान के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। इस वीकेंड के वार पर सलमान खान कंटेस्टेंट्स अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, और ख़ासकर कुनिका सदानंद की जमकर क्लास लगाएंगे और उनसे मेच्योरिटी लेवल वापस लाने को कहते दिखेंगे।
कुनिका सदानंद को पड़ी सख़्त फटकार
सलमान खान का गुस्सा मुख्य रूप से कुनिका सदानंद पर फूटा। ताज प्रोमो वीडियो के अनुसार जब सिंगर अमाल मलिक घर के अंदर हुए विवाद के बारे में बता रहे थे, तो कुनिका ने उन्हें बीच में टोकते हुए उनकी बात काटने की कोशिश की। इस पर भड़कते हुए सलमान खान ने कुनिका को फटकार लगाते हुए कहा कुनिका अपनी इज्जत अपने हाथों में है, आप अपनी गलती बार-बार दोहरा रहीं हैं, अपनी मैच्योरिटी वापस लाइए। उन्होंने साफ़ कहा कि इस पूरे मामले फसाद की जड़ कुनिका आप ही हैं और यही फैक्ट है। कुनिका के अलावा, सलमान खान ने अन्य कंटेस्टेंट्स को भी जमकर लताड़ लगाई।
मृदुल और अभिषेक पर भी फूटा गुस्सा
यूट्यूबर मृदुल तिवारी को सलमान ने कहा मृदुल, आपको समझ आ रहा है यह खेल? आप बिल्कुल भी शो में दिख नहीं रहे हो।” सलमान की यह बात सुनकर मृदुल फूट-फूटकर रोने लगे।
वहीं अभिषेक बजाज की खिंचाई करते हुए उनके दोहरे मापदंड पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा किसी ने अशनूर को कुछ कहा तो गुस्सा आया और आप किसी को भी कुत्ता और पालतू बोल सकते हैं। अगर आप ऐसा कहें तो ये सब ठीक है?
Keywords: Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar, Bigg Boss 19 Latest, Bigg Boss 19 Promo, Salman Khan Scolds On Kunickaa Sadanand, Salman Khan On Ashnoor And Abhishek, Bb Contestant Fights

