- Advertisement -

स्वयंभू बाबा अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद बड़े खुलासे, ऐसे करता था लोगों से ठगी

महाराष्ट्र में हाल ही में एक स्वयंभू बाबा की गिरफ्तारी के बाद लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं। इन खुलासों ने आम लोगों से लेकर पुलिस तक को हैरान कर दिया है।

3 Min Read

मुंबई: महाराष्ट्र में हाल ही में एक स्वयंभू बाबा की गिरफ्तारी के बाद लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं। इन खुलासों ने आम लोगों से लेकर पुलिस तक को हैरान कर दिया है। जिस बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसका नाम अशोक खरात उर्फ कैप्टन है। वह खुद को ज्योतिषाचार्य और तांत्रिक बताकर लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह की नौटंकी करता था। उसके संपर्क में कई नामी-गिरामी लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद कैप्टन कई चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है।

- Advertisement -
Ad image

ठगी के लिए अपनाता था ये पैंतरे

जांच में खुलासा हुआ है कि ढोंगी बाबा अशोक खरात उर्फ कैप्टन लोगों को ठगने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाता था। वह रिमोट कंट्रोल से चलने वाले नकली सांपों का इस्तेमाल करता था। इन सांपों की हरकतों को वह ‘चमत्कार’ बताकर लोगों को गुमराह करता था। लोगों में डर और प्रभाव जमाने के लिए वह अपने रसूख का दिखावा करता था। इसके अलावा, भक्तों को प्रभावित करने के लिए वह बाघ की खाल और अन्य प्रतिबंधित वन्यजीवों से जुड़ी वस्तुएं भी दिखाता था।

नकली बाबा पर दुष्कर्म का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया है कि खुद को ज्योतिषी बताने वाला अशोक खरात गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल है और उसे दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे अपने कार्यालय में बुलाकर उसके पति की जान को खतरा होने की बात कहकर डराया। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ जबरदस्ती की गई। महिला के अनुसार, यह सिलसिला नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच कई बार दोहराया गया।

- Advertisement -
Ad image

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से कई संदिग्ध और आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में और भी महिलाएं पीड़ित हो सकती हैं। फिलहाल कोर्ट ने आरोपी को 24 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Keywords: Ashok Kharat Baba, Fake Baba Arrested, Mumbai Fake Baba Case, Baba Fraud Case India, Ashok Kharat Captain, Baba Cheating Case, Fake Astrology Fraud, Mumbai Crime News, Godman Fraud India, Astrology Scam India

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू