- Advertisement -

Israel Attack: IDF का दावा- हमले में ढेर हुआ हिज़्बुल्लाह चीफ नईम कासिम

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर का ऐलान तो हो गया है, लेकिन जुबानी जंग अब भी जारी है। वहीं दूसरी ओर ईरान भी अपने रुख पर कायम है।

CINEMA DESK
2 Min Read

Israel US Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर का ऐलान तो हो गया है, लेकिन जुबानी जंग अब भी जारी है। वहीं दूसरी ओर ईरान भी अपने रुख पर कायम है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि लेबनान पर इज़रायल के हमले में हिज़्बुल्लाह के शीर्ष नेता नईम कासिम को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है। हालांकि, इज़रायली सेना ने अपने बयान में कहा है कि इस ऑपरेशन में उनके करीबी सहयोगी अली यूसुफ खारशी को मार गिराया गया।

- Advertisement -
Ad image

इज़रायली रक्षा बल (IDF) के अनुसार, बेरूत में की गई इस कार्रवाई का मकसद हिज़्बुल्लाह के नेतृत्व और नेटवर्क को कमजोर करना था। अली यूसुफ खारशी, नईम कासिम के निजी सचिव और करीबी सलाहकार माने जाते थे और संगठन की सुरक्षा व संचालन से जुड़े अहम काम संभालते थे।

रातभर चली इस सैन्य कार्रवाई के दौरान इज़रायल ने लेबनान के उन दो अहम मार्गों को भी निशाना बनाया, जिनका इस्तेमाल हिज़्बुल्लाह के लड़ाके उत्तरी से दक्षिणी लितानी क्षेत्र तक हथियार पहुंचाने के लिए करते थे। इन रास्तों के जरिए बड़ी मात्रा में रॉकेट, हथियार और लॉन्चर की आवाजाही होती थी। इसके अलावा दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह से जुड़े करीब 10 हथियार भंडारण केंद्र, लॉन्च साइट्स और कमांड ठिकानों पर भी हमले किए गए। इज़रायल का कहना है कि इन कार्रवाइयों का उद्देश्य संगठन की सैन्य क्षमता को कमजोर करना है।

- Advertisement -
Ad image

हिज़्बुल्लाह का पलटवार

हमलों के बाद हिज़्बुल्लाह ने भी जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। संगठन का कहना है कि इज़रायल ने सीजफायर की शर्तों का उल्लंघन किया है, जिसके बाद उसने जवाब में कई रॉकेट दागे हैं। क्षेत्र में तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है और हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं।

Keywords: IDF Claim Hezbollah Chief Killed, Naim Qassem Killed, Israel Attack Lebanon, Hezbollah Leader Death News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू