- Advertisement -

बंगाल में गरजे पीएम मोदी, बोले- “परिवर्तन की आंधी, TMC की विदाई तय”

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है। बीजेपी और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज होता जा रहा है और दोनों ही दल एक-दूसरे पर हमले करने से नहीं चूक रहे हैं।

3 Min Read

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है। बीजेपी और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज होता जा रहा है और दोनों ही दल एक-दूसरे पर हमले करने से नहीं चूक रहे हैं। इसी बीच पूर्व मेदिनीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने इस बार हर विपरीत परिस्थिति को हराने का फैसला कर लिया है और भाजपा के पक्ष में उत्साह और उमंग साफ दिखाई दे रही है। पीएम मोदी ने इसे “परिवर्तन की आंधी” बताते हुए कहा कि यह टीएमसी सरकार की विदाई का संकेत है।

विकास और उद्योग पर निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव सामान्य नहीं, बल्कि बंगाल के वैभव को फिर से स्थापित करने और विकसित राज्य की नींव मजबूत करने का चुनाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं टीएमसी बंगाल को पीछे खींच रही है। जो बंगाल कभी देश की मैन्युफैक्चरिंग और व्यापार का केंद्र था, आज वह विकास के पैमानों पर पिछड़ गया है। हल्दिया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र कभी एक समृद्ध औद्योगिक केंद्र था, लेकिन अब वहां फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं और लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

सिंडिकेट राज और वोट बैंक राजनीति

पीएम मोदी ने टीएमसी पर “सिंडिकेट राज” चलाने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में बिना कट मनी और कमीशन के कोई काम नहीं होता और उद्योग भय के माहौल में नहीं, बल्कि भरोसे पर चलते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी वोट बैंक की राजनीति के तहत धर्म के आधार पर आरक्षण देने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि कई समुदाय, खासकर माहिष्य समुदाय, लंबे समय से अपनी मांग उठा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार बनने पर संविधान के अनुसार सभी को उनका अधिकार दिया जाएगा और राज्य में विकास व विश्वास का माहौल स्थापित किया जाएगा।

Keywords: PM Modi West Bengal Rally, Narendra Modi Speech Bengal, TMC Vs BJP Bengal, West Bengal Election News, M

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू