- Advertisement -

महाराष्ट्र: डिंडोरी में दर्दनाक हादसा, कुएं में गिरी कार; एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के डिंडोरी के शिवाजी नगर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया।

2 Min Read

महाराष्ट्र के डिंडोरी के शिवाजी नगर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। दरअसल, बीती रात एक कार पानी से भरे कुएं में गिर गई, जिसमें सवार एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और कार सीधे कुएं में जा गिरी। इस मामले में डिंडोरी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Ad image

हादसे को लेकर डिंडोरी सिविल अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर अश्विनी पवार ने बताया, “यहां एक बड़ा हादसा हुआ है। परिवार के लोग ऑल्टो कार से एक इवेंट में जा रहे थे। इस दुर्घटना में नौ लोगों की जान चली गई है।”

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपातकालीन टीम मौके पर पहुंच गई। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा, जिसमें दो क्रेन और तैराकों की मदद से कार और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

- Advertisement -
Ad image

अधिकारियों के अनुसार, सभी मृतक डिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के दरगुडे परिवार के सदस्य थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों में सुनील दत्तु दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के छह बच्चे शामिल हैं। बच्चों में सात से चौदह वर्ष की उम्र की पांच लड़कियां और एक 11 वर्षीय लड़का शामिल है।

Keywords: Maharashtra Dindori Accident, Car Fell Into Well Dindori, 9 Family Members Dead Maharashtra, Dindori Shivaji Nagar Accident, Nashik W

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू