कभी ना धमने वाली मुंबई की रफ्तार को बारिश की बूंदों ने रोक दिया, हालत ऐसे हो गए हैं कि मुंबई पानी पानी हो गई है ।जी हां लगातार रातभर हुई मूसलाधार बरसात ने शहर की रफ्तार थाम दी है। सायन- माटुंगा, दादर, भायखला जैसे निचले इलाके पानी में डूब गए, वहीं अंधेरी सबवे को पूरी तरह बंद करना पड़ा। हालात को देखते हुए बीएमसी ने मंगलवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी घोषित कर दी।
रेड अलर्ट घोषित
मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई समेत रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा, कोल्हापुर और पुणे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। रात 8:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक सिर्फ कुछ घंटों में विक्रोली में सबसे ज़्यादा 194.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। सांताक्रूज में 185 मिमी, जुहू में 173.5 मिमी, भायखला में 167 मिमी, बांद्रा में 157 मिमी, जबकि कोलाबा और महालक्ष्मी में 80 मिमी से कम बारिश दर्ज हुई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुष्टि की कि सिर्फ 8 घंटे में मुंबई को 170 मिमी पानी ने भिगो दिया।
📢 All schools and colleges in Mumbai (City and Suburbs) will remain closed tomorrow, 19th August 2025 (Tuesday).
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) August 18, 2025
🌧 The India Meteorological Department has issued a Red Alert warning (extremely heavy rainfall), for Mumbai City and Suburbs tomorrow i.e. Tuesday, 19th August…
लोकल ट्रेन और फ्लाइट असर
रेल यातायात पर भी इसका सीधा असर पड़ा। सेंट्रल रेलवे की गाड़ियाँ 30 से 40 मिनट की देरी से चल रही हैं और हार्बर लाइन पर भी यही हाल है। हवाई यात्रा पर भी पानी की मार पड़ी इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि एयरपोर्ट जाने से पहले ट्रैफिक और पानी भरे रास्तों को ध्यान में रखें क्योंकि उड़ानों में देरी हो रही है।
Travel Advisory
— IndiGo (@IndiGo6E) August 19, 2025
⛈️ With Mumbai drenched in heavy showers, several routes to the airport are witnessing waterlogging and sluggish traffic.
This has, in turn, led to operational challenges, with delays in both departures and arrivals and we truly regret the inconvenience this may…
राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन टीमों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 10 से 12 घंटे बेहद अहम होंगे क्योंकि भारी बारिश के साथ ऊँची ज्वार की आशंका भी है। उन्होंने बताया कि अब तक शहर में 14 जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है और राज्य के 15 ज़िले रेड या ऑरेंज अलर्ट पर हैं।लोगों से अपील की गई है कि ज़रूरत न हो तो घरों से बाहर न निकलें। आसमान से बरसते पानी के इस दौर में मुंबई एक और कठिन दिन के लिए खुद को तैयार कर रही है।

