मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना से एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में दहशत का माहौल बन गया है। इस घटना ने रोहित शेट्टी के फैन्स और उनके परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात करीब 12:43 बजे कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के बाहर तीन से चार राउंड फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फायरिंग के बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग करने वाले हमलावर कौन थे और इसके पीछे उनका क्या मकसद था। हालांकि, पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना अब तक सामने नहीं आई है।
#WATCH | The Mumbai Crime Branch team is currently recording Rohit Shetty's statement. The forensic team has visited Rohit Shetty's house for the second time since the firing incident. pic.twitter.com/ZSSMC6mZTT
— ANI (@ANI) February 1, 2026
गौरतलब है कि यह मामला 14 अप्रैल 2024 को मुंबई के बांद्रा इलाके में हुई सनसनीखेज फायरिंग से भी जुड़ा माना जा रहा है। उस दौरान गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपियों ने वारदात से पहले इलाके की रेकी की थी और इमारत व आसपास के हिस्सों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर पूरी साजिश रची गई थी।
Keywords: Rohit Shetty Firing News, Juhu Firing Incident, Mumbai Police

