- Advertisement -

BMC Election 2026: बीएमसी चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें पूरी लिस्ट

इस बार का बीएमसी चुनाव बेहद दिलचस्प और मुकाबलेदार होने जा रहा है। एक तरफ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के बीच गठबंधन हो चुका है।

4 Min Read

जैसे-जैसे बीएमसी चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे तमाम राजनीतिक दल जनता तक पहुंचने की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बार का बीएमसी चुनाव बेहद दिलचस्प और मुकाबलेदार होने जा रहा है। एक तरफ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के बीच गठबंधन हो चुका है। दोनों ठाकरे बंधुओं के साथ आने से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में नई उम्मीदें जगी हैं।

- Advertisement -
Ad image

वहीं दूसरी ओर, चुनावी मैदान में शिवसेना और बीजेपी एक साथ चुनाव लड़ रही हैं, जबकि अजित पवार की एनसीपी ने अलग से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। एनसीपी ने अपने 37 उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है।

बीजेपी के हौसले बुलंद

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद बीजेपी के हौसले बुलंद हैं। पार्टी को उम्मीद है कि वह बीएमसी चुनाव में भी दमदार प्रदर्शन करेगी। यही वजह है कि बीजेपी ने रूठों को मनाने की कवायद छोड़कर सीधे जीत की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बीजेपी ने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

- Advertisement -
Ad image

बीजेपी की पहली सूची: उम्मीदवारों पर एक नजर

  • वार्ड 2: तेजस्वी घोसाळकर
  • वार्ड 7: गणेश खणकर
  • वार्ड 10: जितेंद्र पटेल
  • वार्ड 13: राणी त्रिवेदी
  • वार्ड 14: सीमा शिंदे
  • वार्ड 15: जिग्ना शाह
  • वार्ड 16: श्वेता कोरगावकर
  • वार्ड 17: शिल्पा सांगोरे
  • वार्ड 19: दक्षता कवठणकर
  • वार्ड 20: बाळा तावडे
  • वार्ड 23: शिवकुमार झा
  • वार्ड 24: स्वाती जैस्वाल
  • वार्ड 31: मनीषा यादव
  • वार्ड 36: सिद्धार्थ शर्मा
  • वार्ड 37: प्रतिभा शिंदे
  • वार्ड 43: विनोद मिश्रा
  • वार्ड 46: योगिता कोळी
  • वार्ड 47: तेजिंदर सिंह तिवाना
  • वार्ड 52: प्रीती साटम
  • वार्ड 57: श्रीकला पिल्ले
  • वार्ड 58: संदीप पटेल
  • वार्ड 59: योगिता दाभाडकर
  • वार्ड 60: सयाली कुलकर्णी
  • वार्ड 63: रूपेश सावरकर
  • वार्ड 68: रोहन राठोड
  • वार्ड 69: सुधा सिंह
  • वार्ड 70: अनिश मकवानी
  • वार्ड 72: ममता यादव
  • वार्ड 74: उज्ज्वला मोडक
  • वार्ड 76: प्रकाश मुसळे
  • वार्ड 84: अंजली सामंत
  • वार्ड 85: मिलिंद शिंदे
  • वार्ड 87: महेश पारकर
  • वार्ड 97: हेतल गाला
  • वार्ड 99: जितेंद्र राऊत
  • वार्ड 100: स्वप्ना म्हात्रे
  • वार्ड 103: हेतल गाला मार्वेकर
  • वार्ड 104: प्रकाश गंगाधरे
  • वार्ड 105: अनिता वैती
  • वार्ड 106: प्रभाकर शिंदे
  • वार्ड 107: नील सोमय्या
  • वार्ड 108: दीपिका घाग
  • वार्ड 111: सारिका पवार
  • वार्ड 116: जागृती पाटील
  • वार्ड 122: चंदन शर्मा
  • वार्ड 126: अर्चना भालेराव
  • वार्ड 127: अलका भगत
  • वार्ड 129: अश्विनी मते
  • वार्ड 135: नवनाथ बन
  • वार्ड 144: बबलू पांचाळ
  • वार्ड 152: आशा मराठे
  • वार्ड 154: महादेव शिगवण
  • वार्ड 172: राजश्री शिरोडकर
  • वार्ड 174: साक्षी कनोजिया
  • वार्ड 185: रवी राजा
  • वार्ड 190: शीतल गंभीर देसाई
  • वार्ड 195: राजेश कांगणे (वरळी विधानसभा क्षेत्र)
  • वार्ड 196: सोनाली सावंत
  • वार्ड 207: रोहिदास लोखंडे
  • वार्ड 214: अजय पाटील
  • वार्ड 215: संतोष ढोले
  • वार्ड 218: स्नेहल तेंडुलकर
  • वार्ड 219: सन्नी सानप
  • वार्ड 221: आकाश पुरोहित
  • वार्ड 226: मकरंद नार्वेकर
  • वार्ड 227: हर्षिता नार्वेकर

गौरतलब हो कि बीएमसी चुनाव 15 जनवरी 2026 को कराए जाएंगे। इस दिन मुंबई महानगरपालिका के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और उम्मीदवारों की घोषणाओं का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। बीएमसी चुनाव को महाराष्ट्र की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है।

Keywords: BMC Election 2026, Mumbai Municipal Corporation Election, BJP BMC Candidate List 2026, BMC Polls 2026

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू