कोटा उपभोक्ता संरक्षण न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और राजश्री पान मसाला कंपनी को नोटिस जारी किया है। अदालत ने यह कदम उस विज्ञापन पर उठाया है जिसमें पान मसाले में केसर युक्त होने का दावा किया गया है। अदालत ने दोनों पक्षों से 27 नवंबर तक अपना जवाब प्रस्तुत करने को कहा है।
5 रुपए के पाउच में केसर का दावा भ्रामक
शिकायतकर्ता, कोटा के वरिष्ठ बीजेपी नेता और राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ता इंद्रमोहन सिंह हनी, ने दावा किया कि कंपनी 5 रुपए के पाउच में केसर होने का दावा कर जनता को भ्रमित कर रही है। असली केसर की कीमत लगभग 4 लाख रुपये प्रति किलो है। ऐसे में पांच रुपये के पाउच में असली केसर डालना संभव नहीं है।
सलमान खान और कंपनी पर आरोप
वकील रिपुदमन सिंह ने कहा कि कंपनी और सलमान खान दोनों विज्ञापन के माध्यम से जनता को भ्रमित कर रहे हैं।विज्ञापन युवाओं को पान मसाला और तंबाकू उत्पादों की ओर आकर्षित कर रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। शिकायत में यह भी कहा गया कि इस तरह के विज्ञापन कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं।
मांग और कार्रवाई
शिकायतकर्ता ने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले उत्पादों के प्रचार पर तत्काल रोक लगाने और सलमान खान से प्राप्त राष्ट्रीय पुरस्कार वापस लेने की मांग की है। अदालत ने इस मामले में संज्ञान लिया और दोनों पक्षों को 27 नवंबर तक अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया।
Keywords: Salman Khan Pan Masala Controversy, Misleading Advertisement Notice India, Rajshri Pan Masala Legal Case, Consumer Protection Court India

