बिहार में विधानसभा चुनावी माहौल के बीच सियासी गर्मी तेज है। एक ओर आरजेडी ने पटना में ‘तेल पिलावन लठिया भाजन रैली’ कर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की, वहीं दूसरी ओर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भोजपुर में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। नड्डा ने कहा कि जंगलराज, गुंडाराज और अपहरण आरजेडी की पहचान है,” जबकि आज का बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई पहचान बना रहा है। जेपी नड्डा ने कहा कि 20 साल पहले बिहार में अंधकार था — न बिजली, न कानून व्यवस्था। आज गांव-गांव में 23 से 24 घंटे बिजली है, 5,000 पंचायतें इंटरनेट से जुड़ी हैं, और युवा यूट्यूबर बन रहे हैं। उन्होंने कहा यह लालटेन से LED तक की यात्रा है और अब बिहार को पीछे नहीं जाना चाहिए।
Keywords: JP Nadda Bihar Rally, RJD Jungle Raj Comment, BJP Development Bihar, Bihar Politics 2025 JP Nadda Speech Highlights

