बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति, बिजनेसमैन राज कुंद्रा, हाल ही में वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की। इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राज कुंद्रा का भावुक अंदाज सबका दिल छू रहा है।
बैठक के दौरान महाराज ने बताया कि उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं और वे पिछले करीब दस साल से इस स्थिति में जी रहे हैं। उन्होंने शांत मन से कहा कि उन्हें किसी चीज का डर नहीं है, क्योंकि “भगवान का बुलावा किसी भी समय आ सकता है।”
महाराज की बात सुनकर राज कुंद्रा भावुक हो उठे और वहां मौजूद सभी को चौंका दिया।
“मुझे आपकी सेहत की जानकारी है, और अगर मैं मदद कर सकता हूं तो मेरी एक किडनी आपकी है,” राज ने कहा।इस पर प्रेमानंद महाराज ने स्नेहपूर्वक उत्तर दिया “जब तक भगवान की मर्जी नहीं होती, तब तक बुलावा नहीं आता। मेरे लिए इतना ही काफी है कि आप खुश रहें। लेकिन मैं आपके इस भाव को दिल से स्वीकार करता हूं।”
Shilpa Shetty और Raj Kundra से महाराज जी की क्या वार्ता हुई ? Bhajan Marg pic.twitter.com/33PyAQAMpk
— Bhajan Marg (@RadhaKeliKunj) August 14, 2025
इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने महाराज से ‘राधा’ नाम जप करने की सही विधि के बारे में पूछा। महाराज ने समझाया कि श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया यह जप इंसान को सभी परेशानियों से मुक्त कर सकता है और संतों के मार्गदर्शन का पालन जीवन को पूर्णता दे सकता है।यह मुलाकात सिर्फ एक सेलिब्रिटी विज़िट नहीं थी, बल्कि यह मुलाकात एक दिल छू देने वाली मुलाकात बन गई है।
गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पतिराज कुंद्रा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। मशहूर कारोबारी दीपक कोठारी ने दोनों पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच की जिम्मेदारी आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंप दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक, शिकायतकर्ता का आरोप है कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने कारोबारी सौदे के नाम पर उन्हें निवेश के लिए राज़ी किया, लेकिन तय समय पर न तो मुनाफा दिया गया और न ही रकम वापस की गई। वहीं, इस पूरे मामले पर अभी तक शिल्पा शेट्टी या राज कुंद्रा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Keywords: Vrindavan, Kidney Donation, Bollywood News, Viral Video , Shilpa and Raj Kundra, Raj Kundra Offers His Kidney

