आध्यात्मिक गुरुओं के प्रति सिर्फ आम इंसान की श्रद्धा नहीं होती बल्कि नेता से लेकर अभिनेता भी उनके शरण में जाते हैं, और वृंदावन के प्रेमानंद महाराज इसका एक बेहतरीन उदाहरण हैं। उनके अनुयायियों में मनोरंजन और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे, और इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी ने उनसे मुलाकात की है। क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा, गायक बी प्राक, अभिनेता रवि किशन, और गायक मीका सिंह जैसे कई प्रसिद्ध लोग पहले भी इस आध्यात्मिक गुरु से मिल चुके हैं।
खेसारी लाल यादव का पोस्ट
आपकों बता दें शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की प्रेमानंद महाराज से ये मुलाकात चर्चा का विषय कैसे बन गई दरअसल मुलाकात के दौरान, राज कुंद्रा ने प्रेमानंद महाराज को अपनी किडनी दान करने की बात कही, जिसने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी और उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब ऐसे में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया, जिसे कई लोग राज कुंद्रा पर किया गया एक कटाक्ष मान रहे हैं। बिना किसी का नाम लिए, खेसारी ने लिखा, “प्रेमानंद महाराज को महसूस करें, उन्हें अपनी छवि बनाने का जरिया न बनाएं। वह कोई पाप धोने की मशीन नहीं हैं। यदि आपकी सच्ची श्रद्धा है, तो उनकी बातों का पालन करें। हर जगह प्रचार और प्रमोशन करना अच्छा नहीं लगता।”
एक अपील
— Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) August 18, 2025
प्रेमानंद महाराज को बस अनुभूति कीजिए, कुछ दिन से नोटिस किए की कई लोग Image Making के लिए वहाँ जाने लगे हैं। वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं। सच्ची श्रद्धा है तो बस उनके बातो को अनुसरण कीजिए। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता ।
भोरे भोरे ज़्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक… pic.twitter.com/Y9cBdvoLra
खेसारी के इस पोस्ट का समय ऐसा है कि कई लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि उनका पोस्ट सीधे तौर पर राज कुंद्रा के लिए था, जिनका जीवन कई विवादों में घिरा रहा है, जिसमें पोर्नोग्राफी केस और हाल ही में धोखाधड़ी के आरोप भी शामिल हैं।
Keywords: Shilpa Shetty, Raj Kundra, Premanand Maharaj, Khesari Lal Yadav Social Media Post, Raj Kundra Controversy, Shilpa Shetty Viral Video

