- Advertisement -

आर्थिक तंगी और कैंसर से जूझते रहे अभिनेता हरीश राय, KGF के कासिम चाचा का बेंगलुरु में हुआ निधन

‘KGF’ में रॉकी के चाचा का रोल निभाने वाले हरीश राय की तबीयत लंबे समय से खराब थी। गले के कैंसर से पीड़ित एक्टर इलाज के लिए आर्थिक तंगी झेल रहे थे, बेंगलुरु के किदवई अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।

3 Min Read

फिल्म KGF में कासिम चाचा का किरदार निभाकर लाखों दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर हरीश राय का निधन हो गया है। लंबे समय से थायरॉइड कैंसर से जूझ रहे हरीश राय ने बेंगलुरु के किदवई अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरी साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -
Ad image

इलाज के लिए नहीं थे पैसे

हरीश राय पिछले कई सालों से कैंसर से लड़ रहे थे। बीमारी के चलते वह फिल्मों से दूर हो गए थे, लेकिन KGF में उन्होंने दमदार वापसी की थी। शूटिंग के दौरान भी वह इलाज करवा रहे थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने फिल्म में लंबी दाढ़ी इसलिए रखी थी ताकि गले की सूजन, जो कैंसर की वजह से आई थी, छुपाई जा सके। समय के साथ उनकी हालत बिगड़ती चली गई। कैंसर अब पेट तक फैल चुका था, जिसके कारण वह बेहद कमजोर हो गए थे। इलाज के लिए उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे। उन्होंने बताया था कि उन्होंने सर्जरी इसलिए टाल दी क्योंकि उनके पास खर्च उठाने की क्षमता नहीं थी। हरीश राय ने कहा था
“मैंने इलाज टाल दिया क्योंकि पैसे नहीं थे। फिल्म रिलीज होने का इंतजार करता रहा, लेकिन अब मैं चौथी स्टेज में हूं और हालत बदतर होती जा रही है।”

- Advertisement -
Ad image

एक साइकिल का खर्च 10.5 लाख

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरीश राय के इलाज में भारी खर्चा था। एक इंजेक्शन की कीमत करीब 3.55 लाख रुपये थी, और हर साइकिल में तीन इंजेक्शन लगाने पड़ते थे। यानी एक साइकिल का खर्च लगभग 10.5 लाख रुपये आता था। हरीश राय ने अपनी जिंदगी के आखिरी सालों में आर्थिक तंगी और बीमारी दोनों से जंग लड़ी। इंडस्ट्री के कई लोगों ने उन्हें मदद का आश्वासन भी दिया था, लेकिन हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि उन्हें बचाया नहीं जा सका। कासिम चाचा यानी हरीश राय आज भले ही हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी सादगी और दमदार अभिनय हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेगा।

Keywords: KGF Actor Harish Rai, Kasim Chacha, Harish Rai Death, Harish Rai Cancer, Kannada Film Industry, KGF 2, Harish Rai Illness

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू