- Advertisement -

“आजकल के बच्चे कपड़ों से जल्दी पार्टनर बदलते हैं” ट्विंकल खन्ना के बोल्ड स्टेटमेंट से मच गया हंगामा!

ट्विंकल खन्ना ने अपने शो टू मच में कहा, आजकल के बच्चे कपड़ों से जल्दी पार्टनर बदलते हैं, और इसे एक अच्छी बात बताया। उन्होंने कहा, कम से कम अब लोग गलत रिश्तों में फंसे नहीं रहते।

3 Min Read

ट्विंकल खन्ना और काजोल का चैट शो टू मच शुरू होने के बाद से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले हफ्ते ट्विंकल खन्ना के रात गई, बात गई वाले बयान पर काफी विवाद हुआ था, और अब एक बार फिर वह अपने नए कमेंट को लेकर चर्चा में हैं।

- Advertisement -
Ad image

दरअसल, इस हफ्ते के एपिसोड में शो के दिस साइड, दैट साइड सेगमेंट के दौरान एक सवाल पूछा गया आजकल के बच्चे कपड़ों से जल्दी तो पार्टनर बदलते हैं। ट्विंकल खन्ना ने इस स्टेटमेंट का समर्थन किया, जबकि काजोल और अनन्या पांडे इससे असहमत रहीं।

ट्विंकल का चौंका देने वाला बयान

ट्विंकल खन्ना ने अपनी बात रखते हुए कहा, “ये अच्छी बात है। हमारी टाइम में हम सोचते थे कि लोग क्या कहेंगे, इसलिए कई बार गलत रिश्तों में भी टिके रहते थे। आज के बच्चे अगर किसी रिश्ते में खुश नहीं हैं, तो वे तुरंत आगे बढ़ जाते हैं और ये एक हेल्दी चीज है।” वहीं, अनन्या पांडे ने कहा कि लोग हमेशा से अपने पार्टनर बदलते रहे हैं, फर्क बस इतना है कि अब यह खुलकर हो रहा है। उन्होंने कहा,

- Advertisement -
Ad image

“अब लोग कहते हैं कि अगर चीजें काम नहीं कर रहीं तो आगे बढ़ जाना चाहिए, इसमें कुछ गलत नहीं है।”

रात गई, बात गई बयान पर बवाल

पिछले एपिसोड में ट्विंकल खन्ना, काजोल, करण जौहर और जाह्नवी कपूर साथ नजर आए थे। उस दौरान जब करण ने कहा कि इमोशनल चीटिंग फिजिकल चीटिंग से ज्यादा बुरी होती है, तो ट्विंकल ने कहा था, “रात गई, बात गई।” इस पर जाह्नवी कपूर ने कड़ा विरोध जताया था और कहा था, “ऐसा नहीं होता, बात नहीं जाती।” ट्विंकल के इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी थी और उनकी आलोचना की थी।

बहरहाल ट्विंकल और काजोल दोनों का मानना है कि इमोशनल चीटिंग किसी भी रिश्ते को तोड़ने की असली वजह होती है, जबकि फिजिकल चीटिंग कई बार सिर्फ एक गलती हो सकती है। ट्विंकल ने कहा था, “हम 50 के हैं, उसने (जाह्नवी ने) वो सब नहीं देखा जो हमने देखा है।” वहीं करण जौहर ने भी ट्विंकल का समर्थन करते हुए कहा था, “कभी-कभी ठंड लग जाती है।” जिस पर जाह्नवी ने मजाक में जवाब दिया, “तो कंबल ओढ़ लो।” ट्विंकल खन्ना के ये बयान भले ही हल्के-फुल्के अंदाज़ में दिए गए हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके हर एपिसोड के क्लिप्स खूब वायरल हो रहे हैं और दर्शक उनके विचारों पर जमकर बहस कर रहे हैं।

Keywords: Twinkle Khanna, Kajol, Too Much Show, Twinkle Khanna Statement

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू