- Advertisement -

अंबरनाथ में बीजेपी ने कर दिया फिर से खेला, भाजपा में कांग्रेस के 12 पार्षद हुए शामिल

महाराष्ट्र की सियासत में इस बार जो कुछ देखने को मिल रहा है, वह अब तक के चुनावी इतिहास में कभी देखने को नहीं मिला। पहली बार ऐसा नज़ारा अंबरनाथ में देखने को मिला, जब कांग्रेस और भाजपा ने गठबंधन किया।

3 Min Read

महाराष्ट्र की सियासत में इस बार जो कुछ देखने को मिल रहा है, वह अब तक के चुनावी इतिहास में कभी देखने को नहीं मिला। पहली बार ऐसा नज़ारा अंबरनाथ में देखने को मिला, जब कांग्रेस और भाजपा ने गठबंधन किया। यही नहीं, एक-दूसरे को निशाने पर रखने वाले AIMIM और भाजपा भी एक ही मंच पर नज़र आए। हालांकि यह सियासी मेल ज़्यादा देर तक नहीं टिक सका। सुबह से शाम तक चली उठापटक और किरकिरी के बाद सभी दलों ने अपनी-अपनी अलग राह चुन ली। शाम तक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ कर दिया कि अंबरनाथ में भाजपा का कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है। इसके बाद कांग्रेस ने भी अपने पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भाजपा से अलग होने पर मुहर लगा दी।

- Advertisement -
Ad image

लेकिन सियासी उठापटक यहीं खत्म नहीं हुई। शाम तक अंबरनाथ के कांग्रेस के 12 पार्षदों को निर्वाचन आयोग ने निलंबित कर दिया। इसके बावजूद सियासी खेल जारी रहा। इसी बीच कांग्रेस के 12 पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस के 12 पार्षदों का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए सोने पर सुहागा साबित हुआ।

दरअसल, भाजपा अब शिंदे गुट की शिवसेना को अंबरनाथ की सत्ता से दूर रखने की स्थिति में आ गई है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी अंबरनाथ में लगभग कांग्रेस-मुक्त हो गई है।

- Advertisement -
Ad image

किस दल के पास कितने पार्षद

  • अंबरनाथ नगरपालिका में कुल 59 सदस्य हैं
  • शिंदे गुट की शिवसेना के पास 27 पार्षद हैं
  • भाजपा के पास 14 पार्षद हैं
  • कांग्रेस के पास 12 पार्षद हैं
  • एनसीपी के पास 4 पार्षद हैं
  • भाजपा अपने 14 पार्षदों के साथ कुल 31 पार्षदों का समर्थन जुटाने में सफल रही
  • भाजपा को कांग्रेस (12), एनसीपी (4) और एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन मिला
  • इस तरह भाजपा समर्थित गठबंधन की संख्या 31 तक पहुंच गई
  • शिंदे गुट की शिवसेना 27 पार्षदों के साथ सत्ता की दौड़ में पीछे रह गई
  • गौरतलब है कि भाजपा की तेजश्री करुणजले पाटिल ने महापौर पद का प्रत्यक्ष चुनाव जीता था।

वहीं, बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए मतदान 15 जनवरी 2026 को होगा, जबकि मतगणना और नतीजों की घोषणा 16 जनवरी 2026 को की जाएगी।

Keywords: Ambarnath BJP Congress News, Congress Councillor, Maharashtra Local Body Politics

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू