- Advertisement -

कांग्रेस लीडर हिदायतुल्ला पटेल की मस्जिद के बाहर चाकू मार कर की गई हत्या, आरोपी उबेद खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के अकोला शहर में कांग्रेस नेता हिदायत पटेल पर जानलेवा हमला हुआ। नमाज पढ़कर बाहर निकलते समय हमला हुआ, जिससे उनकी जान चली गयी। बता दें, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

3 Min Read

अकोला: महाराष्ट्र के अकोला जिले में मंगलवार दोपहर कांग्रेस के वाईस प्रेजिडेंट हिदायतुल्ला पटेल पर मस्जिद के बाहर चाकू से हमला किया गया। आज यानी बुधवार को उन्होंने इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। दरअसल कल जब पटेल नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकल रहे थे तभी एक आदमी ने उनपर चाकू से हमला किया जिसमे उनको काफी चोटें आई। बताया जा रहा वो जख्मी हालत में भी हॉस्पिटल तक पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा तथा लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा न सके। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

- Advertisement -
Ad image

क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हिदायत पटेल नमाज पढ़कर जैसे ही मस्जिद से बाहर निकले, करीब दो बजे, तभी एक शख्स ने उन पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। लोग देखते रह गए, पटेल बुरी तरह जख्मी हो गए। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालत इतनी खराब थी, फिर भी हिदायत पटेल खुद किसी तरह चलकर पास के अस्पताल पहुंचे। वहां उन्हें फौरन प्राथमिक इलाज मिला। पहले तो लग रहा था कि पटेल की हालत काबू में है, लेकिन शाम होते-होते सब बदल गया। तबीयत और बिगड़ने लगी। प्रशासन ने जल्दी से ग्रीन कॉरिडोर बनवाया और उन्हें अकोला के बड़े अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों की टीम ने काफी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान ही हार्ट अटैक हुआ। तमाम कोशिशों के बावजूद बुधवार सुबह उनका निधन हो गया।

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

पुलिस ने इस पूरे मामले में तेजी दिखाई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी उबेद खान कालू खान उर्फ ​​रजिक खान पटेल (25 साल) की पहचान हो गई। पुलिस ने मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसे पकड़ लिया। वारदात के बाद उबेद पास के जंगल जैसे एरिया में छिप गया था। उसे ढूंढने के लिए करीब 40 पुलिसकर्मियों ने घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया।

- Advertisement -
Ad image

पुरानी दुश्मनी या राजनीति?

आरोपी से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि हिदायत पटेल और उसके परिवार के साथ उबेद की सालों पुरानी दुश्मनी थी। उबेद का कहना है कि पटेल हमेशा उसके परिवार की सामाजिक और राजनीतिक तरक्की में रोड़ा बनते रहे। उसने ये भी आरोप लगाया कि 2019 में उसके चाचा मतीन पटेल की हत्या में भी हिदायत पटेल का हाथ था, हालांकि पुलिस ने अभी तक इन बातों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस अफसरों ने ये साफ किया है कि हिदायत पटेल का मौजूदा स्थानीय निकाय चुनावों से सीधा कोई लेना-देना नहीं था। फिर भी पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, ये हमला सिर्फ पुरानी रंजिश का नतीजा है या इसके पीछे कोई राजनीतिक वजह भी है।

Keywords: Hidayat Patel Murder, Akola Stabbing Case, Maharashtra Congress Leader Killed, Akola Crime News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू