वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों और उनके परिजनों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सम्मान स्वरूप थलसेना, वायुसेना और नौसेना के वीरता पदक विजेताओं को ट्रेनों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का निर्णय किया है। यह सुविधा फर्स्ट क्लास, 2AC और एसी चेयर कार श्रेणियों में मिलेगी। खास बात यह है कि इस यात्रा के दौरान वे अपने साथ एक साथी को भी ले जा सकेंगे। साथ ही, शहीद जवानों के परिजनों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह सुविधा सेना, नौसेना और वायुसेना के वीरता पदक विजेताओं के अलावा उनके जीवनसाथी (विधवा या विधुर, पुनर्विवाह तक) और मरणोपरांत अविवाहित पुरस्कार विजेताओं के माता-पिता को भी दी जाएगी। इन्हें भारतीय रेलवे की ट्रेनों में फर्स्ट क्लास, 2AC और एसी चेयर कार में एक सहयात्री के साथ आजीवन मुफ्त यात्रा की रियायत मिलेगी।
गौरतलब है कि इससे पहले यह सुविधा केवल देश के छह सर्वोच्च ‘चक्र’ वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित सैनिकों तक ही सीमित थी। लेकिन अब सरकार ने इस दायरे का विस्तार करते हुए अन्य वीरता पदक विजेताओं को भी इसमें शामिल कर लिया है।
The Government of India has issued an order to grant railway concession in the form of complimentary lifelong free travel in First Class/ 2 AC / AC Chair Car, along with one companion in trains of Indian Railways to the awardees of Sana/Nau Sena/Vayu Sena Medal gallantry… pic.twitter.com/JJXowv7rSR
— ANI (@ANI) March 26, 2026
सेना का बढ़ेगा मनोबल
केंद्र सरकार के इस फैसले से न केवल सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि उनके परिवारों का सम्मान भी और मजबूत होगा। यह पहल उन वीर जवानों के प्रति देश की कृतज्ञता का प्रतीक है, जो अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं।
Keywords: Gallantry Award Free Train Travel, Indian Soldiers Railway Concession, Army Navy Airforce Benefits India, Free Rail Travel Scheme Soldiers, Martyr Family Benefits India

