- Advertisement -

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पहले चरण की वोटिंग शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

2 Min Read

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस चरण में राज्य के विभिन्न हिस्सों, खासकर उत्तर बंगाल और कुछ दक्षिणी जिलों की कुल 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। चुनावी माहौल में इस बार खान-पान की आदतें, सीमा पार घुसपैठ, समान नागरिक संहिता और संशोधित मतदाता सूची जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से छाए रहे।

- Advertisement -
Ad image

भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस ने मतदान से पहले मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए जोरदार प्रचार अभियान चलाया। निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

वोटिंग से जुड़ी अहम बातें

  • कुल मतदाता: 3.60 करोड़ से अधिक
  • पुरुष मतदाता: लगभग 1.84 करोड़
  • महिला मतदाता: करीब 1.75 करोड़
  • तृतीय लिंग मतदाता: 465
  • मतदान का समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
  • मॉक पोल: सुबह 6:30 बजे
  • कतार में लगे मतदाता समय के बाद भी वोट डाल सकेंगे
  • किन क्षेत्रों में हो रहा मतदान
  • इस चरण में उत्तर बंगाल और अन्य जिलों की कई सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें प्रमुख हैं:
  • अलीपुरद्वार, कूच बिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग
  • उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर, मालदा
  • मुर्शिदाबाद, बीरभूम, बांकुड़ा
  • पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर
  • पश्चिम वर्धमान, पुरुलिया, झाड़ग्राम
  • सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
  • पहली बार लगभग 2407 कंपनियों की तैनाती
  • ढाई लाख से ज्यादा केंद्रीय सुरक्षा बल मौजूद
  • हर 100 मतदाताओं पर औसतन एक जवान तैनात
  • सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था
  • केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की निगरानी

आसनसोल उत्तर के रिटर्निंग ऑफिसर अघोर कुमार रॉय के मुताबिक, मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कराया जा रहा है। सभी मतदान दल अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच चुके हैं और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: West Bengal Election 2026, Phase 1 Voting, Bengal Polling, 152 Seats Voting, BJP Vs TMC, Election Security, CAPF Deployment, Voter Turnout India

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू