- Advertisement -

विजय हजारे ट्रॉफी में बोला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 14 साल की उम्र में एबी डिविलियर्स का ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड किया ध्वस्त

बिहार के 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार पारी खेली और लिस्ट ए क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े, एबी डिविलियर्स और जॉस बटलर को पीछे छोड़ा।

4 Min Read

भारतीय क्रिकेट को समय-समय पर ऐसे युवा खिलाड़ी मिलते रहे हैं, जो अपनी बल्लेबाजी या गेंदबाजी से सबको चौंका देता है। अभी विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के लिए खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। वैभव की बल्लेबाजी में एक अलग ही जोश है। क्रीज पर आते ही उनका इरादा साफ झलकता है, बल्लेबाज के पास जाकर गेंद को मैदान के बाहर भेजना और शुरुआत से ही मैच का माहौल बदल देना। हां, उनकी बैटिंग में रिस्क है, पर यहीं तो उनकी खूबी है। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में, जिस आत्मविश्वास और निडरता से उन्होंने खेला, उसे देखकर साफ लगता है कि भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिल गया है।

- Advertisement -
Ad image

36 बॉल में शतक, विजय हजारे ट्रॉफी का सबसे बड़ा धमाका

बिहार और अरुणाचल प्रदेश के मैच में टॉस जीतकर बिहार ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। फिर क्या था, शुरू से ही वैभव ने गेंदबाजों की नींद उड़ा दी। हर तरफ चौके-छक्के, कोई भी गेंदबाज उनके आगे टिक नहीं पाया। उनका अर्धशतक और फिर शतक, दोनों एक झटके में पूरे हो गए। सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने सबको हैरान कर दिया। ये पारी सिर्फ तेज रन बनाने की नहीं थी, इसमें उनकी टेक्निक, टाइमिंग और आत्मविश्वास भी साफ दिख रहा था। दर्शकों के साथ-साथ क्रिकेट के बड़े-बड़े जानकार भी इस इनिंग को लंबे समय तक याद रखेंगे।

बी डिविलियर्स का रिकॉर्ड टुटा

वैभव की इस पारी के साथ ही लिस्ट ए क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड टूट गया। उन्होंने सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड बना दिया। पहले ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम था, जिन्होंने 2015 में 64 गेंदों में 150 रन बनाए थे। इंग्लैंड के जॉस बटलर ने भी 65 गेंदों में ये मुकाम छुआ, लेकिन वैभव ने सभी को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने सिर्फ 59 गेंदों में 150 रन पूरे कर दिए। ये उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि ये विजय हजारे ट्रॉफी जैसे बड़े डोमेस्टिक टूर्नामेंट में आई है, जो लिस्ट ए क्रिकेट में गिना जाता है।

- Advertisement -
Ad image

190 रनों की पारी, छक्के-चौकों की बरसात

वैभव ने शतक और 150 के बाद भी रफ्तार कम नहीं की। वो तो दोहरे शतक की तरफ बढ़ रहे थे, पर 10 रन से चूक गए। 84 गेंदों में 190 रन बनाना, वो भी 15 छक्के और 16 चौकों के साथ, किसी सपने जैसा है। उनके 190 में से 154 रन तो सिर्फ बाउंड्री से आए, बाकी रन तेज दौड़कर लिए। ये पारी सिर्फ आंकड़ों में नहीं, बल्कि जोश और इंटरटेनमेंट में भी सबपर भारी रही।

सबसे कम उम्र में लिस्ट ए शतक

वैभव की ये इनिंग उन्हें एक और खास रिकॉर्ड दिला गई। वो लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक मारने वाले खिलाड़ी बन गए। 24 दिसंबर 2025 को जब उन्होंने ये कारनामा किया, तब उनकी उम्र सिर्फ 14 साल 272 दिन थी। इससे पहले 1986 में जहूर इलाही ने 15 साल 209 दिन की उम्र में शतक जड़ा था। वैभव ने ये रिकॉर्ड तोड़कर दिखा दिया कि असली टैलेंट उम्र का मोहताज नहीं होता। उनका ये खेल देखकर अब सभी को उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट को आगे भी ऐसे ही नए हीरो मिलते रहेंगे। अगर वो ऐसे ही मेहनत करते रहे, तो एक दिन इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उनका नाम सुनने को मिलेगा।

Keywords: Vaibhav Suryavanshi, Vijay Hazare Trophy, Fastest 150, AB De Villiers Record, Youngest Century, Indian Domestic Cricket

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू