- Advertisement -

बिरयानी में नमक ज्यादा होने पर पत्नी पर भड़का पति, गुस्से में आपा खोया और कर दी हत्या

अक्सर पत्नी की कोशिश रहती है कि वह अपने पति और परिवार को खुश रखे। उनके पसंद का काम करे और उनकी पसंद का खाना बनाए। लेकिन इंसान है, तो कभी-कभी इंसानी भूल हो ही जाती है।

3 Min Read

अक्सर पत्नी की कोशिश रहती है कि वह अपने पति और परिवार को खुश रखे। उनके पसंद का काम करे और उनकी पसंद का खाना बनाए। लेकिन इंसान है, तो कभी-कभी इंसानी भूल हो ही जाती है। कभी नमक डालना भूल जाती है, तो कभी नमक ज्यादा हो जाता है। लेकिन क्या ऐसी भूल की सजा मौत हो सकती है?

- Advertisement -
Ad image

अब आप सोच रहे होंगे कि हम यह बात क्यों कर रहे हैं। दरअसल, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने बिरयानी बनाते वक्त उसमें नमक ज्यादा डाल दिया था।

यह चौंकाने वाली घटना मुंबई के बैंगनवाड़ी इलाके की है। यहां नाजिया परवीन की हत्या उसके पति ने बिरयानी में ज्यादा नमक डालने की वजह से कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला पति मंजर इमाम हुसैन वारदात के बाद फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई। पुलिस ने जाल बिछाया और मंजर को फरार होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -
Ad image

पहले लव मैरिज, फिर कत्ल

मंजर और नाजिया दोनों ने लव मैरिज की थी। पहले मुलाकात हुई, फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। धीरे-धीरे उनका प्यार परवान चढ़ा और साल 2023 में दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद उनके रिश्तों में खटास आने लगी। छोटी-छोटी बातों को लेकर मंजर, नाजिया से झगड़ने लगा।

बिरयानी में ज्यादा नमक बनी मौत की वजह

रोज की तरह नाजिया ने अपने शौहर के लिए बिरयानी बनाई थी। उसे लगा था कि आज मंजर खुश होगा। लेकिन जब मंजर खाने बैठा और उसे बिरयानी में नमक ज्यादा लगा, तो वह अपनी पत्नी पर बिफर गया। दोनों के बीच झगड़ा बढ़ता गया और गुस्से में मंजर ने नाजिया का सिर दीवार से टकरा दिया।

इस हमले में नाजिया के सिर से खून बहने लगा। ज्यादा ब्लीडिंग होने के कारण जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Keywords: Mumbai Crime News, Husband Kills Wife, Viral Crime Story, Biryani

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू