जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए अगले नाम के कयास लगाए जा रहे थे, जिन पर अब विराम लग चुका है। इंडिया गठबंधन की तरफ से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले 20 अगस्त को NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने पीएम की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया था। इस पद के लिए 25 अगस्त तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होने हैं। वोटिंग के दिन ही मतगणना भी होगी।
रेड्डी के सम्मान में अभिनंदन समारोह
नामांकन से पहले ‘इंडिया अलायंस’ के नेताओं ने बी. सुदर्शन रेड्डी की सम्मान में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया। यह समारोह बुधवार को संसद भवन परिसर के सेंट्रल हॉल में हुआ, जहां रेड्डी को सम्मानित किया गया। विपक्षी दलों ने उनकी दावेदारी को एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम करार दिया।
रेड्डी का किसान परिवार से ताल्लुख
किसान परिवार से ताल्लुख रखने वाले बी सुदर्शन रेड्डी का जन्म 8 जुलाई 1946 को आंध्र प्रदेश के रंगारेड्डी जिले के आकुला मायलावरम गांव में हुआ। उन्होंने हैदराबाद में पढ़ाई पूरी की और 1971 में उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से कानून की डिग्री हासिल की। उसी साल वकालत के लिए रिजस्ट्रेशन कराया। इसके बाद वे सीनियर एडवोकेट के. प्रताप रेड्डी के चैंबर में शामिल हुए।
जज के रूप में प्रभावशाली करियर
बी. सुदर्शन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में रिट और क्रिमिनल मामलों में वकालत की। हाईकोर्ट में सरकारी वकील के तौर पर काम किया। कुछ समय के लिए ये केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील के रूप में नियुक्त हुए थे।1995 को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश बनने के बाद 2005 को उन्हें गुवाहाटी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया। वहीं 12 जनवरी, 2007 में बी. सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के जज बने और जुलाई 2011 को वो रिटायर हुए। इतना ही नहीं 2013 में उन्हें गोवा का पहला लोकायुक्त चुना गया, हालांकि निजी कारणों का हवाला देते हुए 7 महीने में ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
दरअसल, 21 जुलाई को स्वास्थ्य ठीक ना होने का हवाला देते हुए जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था। इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए ये चुनाव हो रहा है।
Keyword:- Goa’s First Lokayukta, SC Judge, Vice Presidential Election, Vice Presidential Election 2025, B Reddy File His Nomination, B Reddy Nomination, INDIA Gathbandhan Candidate, Congress President, Mallikarjun kharge

