- Advertisement -

दिल्ली साकेत कोर्ट में हड़कंप, दिव्यांग कोर्ट कर्मचारी ने इमारत से कूदकर दी जान

2 Min Read

नई दिल्ली: दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने अदालत की इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाले शख्स का नाम हरीश सिंह महार बताया जा रहा है, जो अदालत के स्टाफ मेंबर थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें हरीश ने आत्महत्या की वजह बताई है।

- Advertisement -
Ad image

काम के दबाव में की आत्महत्या

हरीश सिंह की आत्महत्या के संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी साउथ ने बताया कि मृतक ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट में हरीश ने लिखा है कि वह 60 प्रतिशत दिव्यांग थे और काम के दबाव को सहन नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने बताया कि काम के दबाव के कारण उनका तनाव लगातार बढ़ता जा रहा था।

सुसाइड नोट में हरीश ने यह भी लिखा कि अहलमद बनने के बाद उन्हें रात में ठीक से नींद नहीं आती थी, जिसके चलते मानसिक तनाव और अधिक बढ़ गया था।

- Advertisement -
Ad image

रिटायरमेंट नियमों में बदलाव की अपील

हरीश ने आत्महत्या से पहले रिटायरमेंट से जुड़े नियमों का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि वर्तमान में रिटायरमेंट की उम्र 60 साल है, जिसमें बदलाव किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई दिव्यांग व्यक्ति इस तरह का कदम उठाने को मजबूर न हो।

सुसाइड नोट में हरीश ने किसी को भी अपनी आत्महत्या के लिए दोषी नहीं ठहराया है। उन्होंने अपील की है कि यदि नियमों में बदलाव किए जाएं, तो भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक पर किसी तरह का अतिरिक्त दबाव तो नहीं था।

Keywords: Saket Court Suicide, Delhi Court, Saket Court, Delhi Crime News

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू