संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अपने पालतू कुत्ते को कार में लेकर संसद भवन तक पहुंचीं। इस घटना ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। BJP सांसद जगदंबिका पाल ने इसे “अमर्यादित आचरण” बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए रेणुका चौधरी ने कहा-इसमें क्या तकलीफ है? गूंगा जानवर अंदर आ गया तो क्या तकलीफ है, इतना छोटा सा तो है। यह काटने वाला नहीं है, काटने वाले तो और हैं पार्लियामेंट के अंदर। उनके इस बयान ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया।
BJP ने जताई कड़ी आपत्ति
बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि संसद देश की नीतियों पर चर्चा की पवित्र जगह है और यहां पालतू जानवर लाना संसदीय गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने इसे लोकतंत्र का अपमान बताते हुए चेतावनी दी कि यह विशेषाधिकारों का दुरुपयोग है और कार्रवाई जरूरी है।
रेणुका चौधरी का पलटवार
रेणुका चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद सत्रों को लेकर दिए गए बयान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा आप क्यों बौखला रहे हैं कि हाउस में हम कौन-से मुद्दे उठाएंगे? इसीलिए एक महीने का सेशन काटकर पंद्रह दिन रख दिया? क्या मुद्दे कम थे?
Keywords: Renuka Chowdhury Dog Incident, Parliament Controversy India, BJP Action Demand

