- Advertisement -

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में युवाओं के लिए शुरू की बड़ी योजनाएं, 62,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

PM मोदी ने बिहार के युवाओं के लिए कई नई योजनाएं शुरू की हैं, जैसे PM-सेतु, निश्चय भत्ता, नए यूनिवर्सिटी और स्किल लैब्स, जो उन्हें नौकरी और बेहतर भविष्य में मदद करेंगी।

5 Min Read

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम-सेतु योजना की शुरुआत की, जो करीब 60,000 करोड़ रुपये की बड़ी केंद्र सरकार की योजना है। इसके तहत देशभर के 1,000 सरकारी आईटीआई को अपग्रेड किया जाएगा। ये हब-एंड-स्पोक मॉडल पर काम करेगा, जिसमें 200 हब आईटीआई होंगे और हर एक हब से करीब 4 छोटे आईटीआई (स्पोक) जुड़े रहेंगे। हब वाले आईटीआई में नए ट्रेड्स, डिजिटल लर्निंग और इनक्यूबेशन जैसी मॉडर्न सुविधाएं मिलेंगी, जिससे छात्रों को अच्छा प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस और बेहतर ट्रेनिंग मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि ये आईटीआई ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए वर्कशॉप की तरह काम करेंगे। उन्होंने छात्रों को बधाई दी और कहा कि ये पहल दिखाती है कि अब भारत में स्किल डेवेलपमेंट को कितनी अहमियत दी जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

बिहार में निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना

युवाओं को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत पांच लाख ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने 1,000 रुपये की मदद दो साल तक मिलेगी। इसका मकसद बेरोजगार युवाओं को थोड़ी आर्थिक सहारा देना है ताकि वे करियर में आगे बढ़ सकें, नई स्किल्स सीख सकें या छोटा-मोटा बिज़नेस शुरू कर सकें। सरकार का मानना है कि इससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

नए विश्वविद्यालय और अनुसंधान केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में इंडस्ट्री से जुड़ी पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए जन नायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही बिहार के चार यूनिवर्सिटी में नई पढ़ाई और रिसर्च से जुड़ी सुविधाओं की नींव रखी गई और बिहटा में NIT पटना के नए कैंपस का भी लोकार्पण किया गया।
पीएम मोदी ने कहा कि ये सभी पहलें बिहार के युवाओं के बेहतर भविष्य की गारंटी हैं। इन संस्थानों में स्टूडेंट्स नई तकनीक और प्रोफेशनल स्किल्स सीखकर अपना करियर मजबूत बना सकेंगे।

- Advertisement -
Ad image

रोजगार के अवसर और पिछले अनुभव

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पिछले 20 सालों में बिहार सरकार ने करीब 50 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा है। हाल के कुछ सालों में ही करीब 10 लाख युवाओं को पक्की सरकारी नौकरियां मिली हैं, जो दिखाता है कि राज्य सरकार रोजगार के लिए लगातार काम कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नई योजनाएं और संस्थान बिहार के छात्रों के लिए नौकरी के नए मौके खोलेंगे। युवा आयोग और कौशल विश्वविद्यालय की मदद से अब तक 25 लाख छात्रों को स्कॉलरशिप दी जा चुकी है।

व्यावसायिक कौशल प्रयोगशालाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 नवोदय विद्यालयों और 200 एकलव्य स्कूलों में कुल 1,200 व्यावसायिक कौशल प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया। इन लैब्स में छात्रों को IT, ऑटोमोबाइल, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स और टूरिज़्म जैसे 12 हाई-डिमांड क्षेत्रों में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और CBSE गाइडलाइंस के मुताबिक, इन प्रयोगशालाओं के लिए 1,200 प्रोफेशनल टीचर्स को खासतौर पर ट्रेन किया गया है। इसका मकसद है छात्रों को जॉब के लिए तैयार करना और उन्हें इंडस्ट्री से जुड़ी स्किल्स देना।

युवाओं के लिए उज्ज्वल भविष्य

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन योजनाओं और परियोजनाओं से युवाओं का सुनहरा भविष्य सुनिश्चित होगा। आईटीआई से लेकर नए विश्वविद्यालय और कौशल प्रयोगशालाएं, सबका मकसद यही है कि युवा अपने सपनों को पूरा करें और देश की तरक्की में योगदान दें। यह वक्त युवाओं के लिए खास है, क्योंकि अब उन्हें शिक्षा, स्किल और रोजगार के बेहतर मौके एक साथ मिल रहे हैं। पीएम मोदी ने सभी छात्रों और युवाओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ये कदम बिहार के विकास और युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम साबित होंगे।

Keywords Pm Setu Yojna, Bihar Youth Schemes, New Universities In Bihar, Youth Empowerment, Government Schemes For Students, Modi Government Initiatives

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू