- Advertisement -

एक बार फिर गड्ढा बनी मौत की वजह, राजधानी दिल्ली में बाइक सवार युवक की मौत के बाद मचा हंगामा

दिल्ली के जनकपुरी में खुले गड्ढे में गिरने से HDFC बैंक के असिस्टेंट मैनेजर कमल की मौत हो गई। यह हादसा रात को ऑफिस से घर लौटते समय हुआ, जिससे सुरक्षा और प्रशासन पर सवाल उठे।

4 Min Read

नई दिल्लीः नोएडा सेक्टर 150 में निर्माणाधीन मॉल के बेंसमेट में भरे पानी में कार सहित डूबने से इंजीनियर युवराज की मौत के बाद राजधानी जनकपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां पर एक शख्स की मौत गड्ढे में बाइक लेकर गिरने के कारण हो गई। मृतक की पहचान कमल के रूप में हुई है जो एचडीएफसी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करते थे। वहीं कमल दिल्ली के कैलाशपुरी में रहते थे।

- Advertisement -
Ad image

ऑफिस से लौटते वक्त हुआ हादसा

कमल रात को अपने रोहिणी स्थित दफ्तर से घर लौट रहे थे और घरवालों से उनकी लगातार बात हो रही थी। लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे, तो परिवार ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। काफी समय तक तलाश करने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला। सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस का फोन आया, जिससे इस घटना का खुलासा हुआ। जब परिवार ने मौके पर पहुंचकर देखा, तो कमल अपनी बाइक के साथ खुले गड्ढे में गिरा हुआ था।

परिजनों में गहरी नाराजगी

हादसे की जगह पर दिल्ली जल बोर्ड द्वारा सड़क पर गड्ढा खोदा गया था, क्योंकि वहां काम चल रहा था। यह घटना कैबिनेट मंत्री आशीष सूद के विधानसभा क्षेत्र में घटी है। परिवारवालों में गहरी नाराजगी है और वे लापरवाही के लिए जिम्मेदार विभागों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

सुबह 7:30 बजे कमल की लाश मिली

कमल HDFC बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम कर रहे थे। उन्होंने आखिरी बार अपने जुड़वां भाई से बात की थी, जो रोहिणी में अपने ऑफिस पहुंचे थे। करीब 2 बजे कमल के भाई ने पुलिस को कॉल किया और सुबह 7:30 बजे कमल की लाश मिली। कमल के भाई का कहना है कि उनके भाई को रास्ते का अच्छे से ज्ञान था और उन्हें इस घटना में साजिश का शक है। कमल अपनी अपाचे बाइक से घर लौट रहे थे।

AAP ने सरकार को आड़े हाथों में लिया

आम आदमी पार्टी के दिल्ली यूनिट के संयोजक सौरभ भारद्वाज ने इस घटना पर दिल्ली सरकार को आड़े हाथों लिया। सौरभ ने कहा, “यह बहुत ही दुखद है कि एक बाइक सवार गहरे गड्ढे में गिरकर रातभर पड़ा रहा और मर गया। नोएडा की घटना से दिल्ली की भाजपा सरकार ने कोई सीख नहीं ली। हर दिन बस झूठ बोला जाता है, लेकिन किसी भी मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया जाता।”

सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की भी ऐसे ही हुई थी मौत

इससे पहले, सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत जनवरी में हुई थी। 16-17 जनवरी की रात को नोएडा के सेक्टर 150 में एक निर्माण स्थल के पास पानी से भरे गड्ढे में उनकी कार गिर गई थी, जिसके कारण वह डूब गए थे और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद राहत और बचाव दल की कार्रवाई पर भी सवाल उठे थे।

Keywords: Delhi Road Accident, Open Pit Death, HDFC Bank Manager Death, Road Safety India, Noida Engineer Death

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू