- Advertisement -

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में 2 नाबालिग गिरफ्तार, 1 का हाफ एनकांउटर

बॉलिवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने 2 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है।

4 Min Read

फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर 11 और 12 सितंबर को हुई फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने 2 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले 12 सितंबर की वारदात में शामिल 2 बदमाशों को पुलिस ने 18 सितंबर को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

- Advertisement -
Ad image

2 दिन तक दिशा के घर को बनाया निशाना

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली वाले घर को दो दिन 11 और 12 सितंबर को लगातार बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। पहले दिन 11 सितंबर की रात, 2 नाबालिगों ने घर के बाहर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। वहीं अगले दिन 12 सितंबर को, 4 अन्य बदमाशों ने फिर से ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच शुरू की। गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के ज़रिए 11 सितंबर की फायरिंग में शामिल 2 नाबालिग लड़कों को टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक बदमाश को हाफ एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने कबूल किया है कि उन्होंने ही दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की थी। इस कार्रवाई के बाद मामले में एक बड़ा ब्रेकथ्रू मिल गया है।

- Advertisement -
Ad image

2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर

12 सितंबर को हुई दूसरी फायरिंग की जांच में पता चला कि इसमें 4 बदमाश शामिल थे। इनमें से दो को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि 2 बदमाश अभी भी फरार हैं। पुलिस की टीमें लगातार रेड मार रही हैं जिससे बाकी दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

बरेली में भय का माहौल, बढ़ाई गई सुरक्षा

दिशा पाटनी के घर के बाहर लगातार 2 दिन गोलियों की गूंज ने स्थानीय लोगों में डर फैला दिया है। लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले ऐसी कोई घटना नहीं देखी। फिलहाल पुलिस की कई गाड़ियां इलाके में गश्त कर रही हैं और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

मामले की गहनता से जांच जारी

उधर दिल्ली पुलिस की तरफ से 11 सितंबर की फायरिंग के मामले में गिरफ्तार दोनों नाबालिगों से पूछताछ जारी है। वहीं 12 सितंबर की फायरिंग में मारे गए बदमाशों के गैंग कनेक्शन की जांच की जा रही है। बचे हुए दो आरोपी अभी फरार हैं, और उनकी तलाश में कई लोकेशंस पर रेड की जा रही है। पुलिस का मनना है कि इस घटना के पीछे का मकसद डराना और दबाव बनाना भी हो सकता है।

गौर करने वाली बात ये है कि फायरिंग के बाद रोहित गोदारा गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि सनातन धर्म का अपमान करने वालों के खिलाफ इसी तरह के एक्शन होते रहेंगे।

दरअसल कल मारे गए बदमाशों के पक्ष में रोहित गोदारा गैंग का नाम सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सीधे धमकी दी कि इसका बदला लिया जाएगा। देरी हो सकती है लेकिन जो भी जिम्मेदार है उसे माफी नहीं मिलेगी।

अब ऐसे में देखना होगा कि पुलिस की बाकि आरोपियों को पकड़ने के लिए जो कार्रवाई कर रही है उसमें कितनी जल्दी सफलता मिलती है और इसके पीछे का मकसद क्या है।

Keywords:Disha Patani House Firing, Disha Patani Bareilly Home Attack, Juveniles Arrested In Firing Case, Celebrity Security Breach India, Delhi Police Special Cell Operation

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू