भारत समेत देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब सीधे तौर पर भारत पर पड़ता नजर आ रहा है. मुंबई में गैस की किल्लत कम होनी शुरू हो गई है. इस बात की जानकारी देते हुए गैस होटलों की एसोसिएशन आहार ने जानकारी देते हुए बताया कि गैस सप्लाई की किल्लत के कारण तकरीबन 20 फीसदी होटल बंद हो गए हैं. वहीं इससे उबरने और राहत के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखकर एसोसिएशन ने मदद की गुहार लगाई है.
गैस मंत्रालय का बयान …
भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात की वजह से LPG की सप्लाई पर असर पड़ रहा है। इसलिए तेल रिफाइनरियों को ज्यादा LPG बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि घरेलू गैस की जरूरत पूरी की जा सके।
सरकार ने साफ किया है कि घरेलू LPG सिलेंडर की सप्लाई को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी और जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए दो बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतर अनिवार्य कर दिया गया है।
गैर-घरेलू इस्तेमाल के लिए आने वाली इंपोर्टेड LPG को फिलहाल अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे जरूरी क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा।
इसके अलावा रेस्टोरेंट, होटल और अन्य उद्योगों को LPG सप्लाई से जुड़े मामलों की समीक्षा करने के लिए तेल कंपनियों (OMCs) के तीन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की एक कमेटी बनाई गई है।
In light of current geopolitical disruptions to fuel supply and constraints on supply of LPG, Ministry has issued orders to oil refineries for higher LPG production and using such extra production for domestic LPG use.
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) March 9, 2026
The ministry has prioritised domestic LPG supply to…
विरोधी दलों ने किया केंद्र सरकार तीखा हमला
सपा सांसद राजीव राय ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी खुद को “विश्व गुरु” बताती है, लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि भारत को तेल खरीदने जैसे फैसलों के लिए भी अमेरिका की अनुमति लेनी पड़ रही है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर यही स्थिति रही तो कल सांस लेने के लिए भी अमेरिका से इजाजत लेनी पड़ेगी।
राजीव राय ने यह भी कहा कि अमेरिका के उप विदेश मंत्री भारत आकर यह कहते हैं कि “हम भारत को चीन नहीं बनने देंगे”, जो भारत के लिए अपमानजनक है। उनके मुताबिक मौजूदा सरकार में इतनी भी हिम्मत नहीं है कि वह इस पर विरोध दर्ज करा सके।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका में खड़े होकर साफ कहा था कि इराक पर हमला करना अमेरिका की गलती थी।
Keywords: Middle East Crisis, India LPG Shortage, LPG Gas Crisis India, LPG Supply India, Middle East War Impact India, LPG Crisis Mumbai Hotels

