- Advertisement -

महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने के पिता ने की सबसे घटिया हरकत, 6 साल की बेटी की कर दी हत्या

चुनाव लड़ना और नेता बनना किसे पसंद नहीं होता। हर किसी का सपना होता है कि वह खादी कुर्ता पहनकर जनता के बीच पहुंचे।

3 Min Read

चुनाव लड़ना और नेता बनना किसे पसंद नहीं होता। हर किसी का सपना होता है कि वह खादी कुर्ता पहनकर जनता के बीच पहुंचे। लेकिन इसके लिए मेहनत, भरोसा और जनता का विश्वास जरूरी होता है। अफसोस की बात यह है कि कुछ लोग कुर्सी की लालच में इंसान से हैवान बन जाते हैं और ऐसी घिनौनी हरकत कर बैठते हैं, जो उन्हें अपराधी बना देती है।

- Advertisement -
Ad image

ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला महाराष्ट्र के नांदेड़ से सामने आया है, जहां एक शख्स ने निकाय चुनाव लड़ने के लिए अपनी ही 6 साल की सगी बेटी की हत्या कर दी।

निकाय चुनाव के नियमों के मुताबिक पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के पास अधिकतम दो बच्चे होने चाहिए। नांदेड़ निवासी डुरंग कोंडमांगले के तीन बच्चे थे, जिस वजह से वह चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो गया। सैलून चलाने वाला डुरंग किसी भी कीमत पर पंचायत चुनाव लड़ना चाहता था, इसलिए उसने एक खौफनाक साजिश रच डाली।

- Advertisement -
Ad image

डुरंग कोंडमांगले एक बेटे और दो जुड़वा बेटियों का पिता था। उसने तय किया कि उनमें से एक बेटी को रास्ते से हटाना होगा। वह अपनी 6 साल की बेटी प्राची को बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर ले गया और एक नहर में धक्का देकर फरार हो गया।

नहर में गिरने की आवाज आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने सुनी। वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के दौरान बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिससे गांव वालों ने उसे पहचान लिया और पुलिस को जानकारी दी।

जब पुलिस ने बच्ची के पिता डुरंग कोंडमांगले से पूछताछ की, तो उसकी बातों में विरोधाभास नजर आया। सख्ती करने पर उसने कबूल कर लिया कि उसी ने अपनी 6 साल की बेटी प्राची की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Keywords: Maharashtra Crime News, Nanded Crime Case, Father Kills Daughter, Panchayat Elections Maharashtra, Local Body Elections, Election Eligibility Rule

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू