- Advertisement -

अमेरिका से समझौते के बाद बोले पीएम मोदी, ‘दुनिया भारत को सुन रही है, यही सदी की पहचान’

आखिरकार वही हुआ, जिसे मोदी सरकार की एक बड़ी कूटनीतिक और आर्थिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है।

3 Min Read

अमेरिका की ओर से भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी लंबे समय तक दी जाती रही, लेकिन इसके बावजूद भारत अपने रुख पर डटा रहा। आखिरकार वही हुआ, जिसे मोदी सरकार की एक बड़ी कूटनीतिक और आर्थिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिका ने आधिकारिक ऐलान करते हुए भारतीय उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद मोदी सरकार इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बता रही है। इसी बीच संसद परिसर में हुई एनडीए संसदीय दल की बैठक में एनडीए सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

- Advertisement -
Ad image

वहीं भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी इस फैसले पर खुशी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा, “जैसा कि मैं कई बार कह चुका हूं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक सच्चा और महान मित्र मानते हैं। आज ट्रेड डील की खबर से बेहद खुश हूं। संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच संबंधों में असीम संभावनाएं हैं।”

एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की वैश्विक भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की बात गंभीरता से सुन रही है और वैश्विक संतुलन में देश की भूमिका पहले से कहीं ज्यादा अहम हो गई है। प्रधानमंत्री ने इसे इस सदी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताते हुए कहा कि भारत अब दुनिया के सेंटर स्टेज पर खड़ा है।

- Advertisement -
Ad image

बैठक के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि जब भारत पर टैरिफ लगाए गए थे, तब कुछ लोग टूट गए थे और विपक्ष सरकार को कटघरे में खड़ा कर लगातार सवाल पूछ रहा था। पीएम मोदी ने इशारों में कहा कि ऐसे फैसलों पर घबराने के बजाय भारत की मजबूत स्थिति और बढ़ते वैश्विक प्रभाव को समझने की जरूरत है।

Keywords: PM Modi Statement, India US Agreement, India On World Stage, Modi On Trade Deal, India Global Power, India US Relations

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू