- Advertisement -

Maharashtra Budget 2026: अजित पवार का बनाया जायेगा स्मारक, बजट सत्र के दौरान सीएम फडणवीस ने किया ऐलान

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बजट सत्र के दौरान प्लेन हादसे में निधन होने वाले पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के सम्मान में स्मारक और पुरस्कार बनाने की घोषणा की है।

3 Min Read

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट सत्र में कहा कि यह बजट राज्य को 2047 तक सतत विकास की दिशा में ले जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखते हुए नई योजनाओं पर काम कर रही है।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट सत्र के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अजित पवार ने कई बार बजट पेश कर प्रशासनिक कामकाज में मजबूत छाप छोड़ी। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए राज्य में उनके नाम पर एक स्मारक बनाया जाएगा और एक विशेष नागरिक पुरस्कार भी शुरू किया जाएगा। सीएम ने बताया कि यह बजट उनके प्रति सम्मान के रूप में पेश किया गया है।

सामाजिक महापुरुषों की जयंती पर खास योजनाओं का ऐलान

मुख्यमंत्री ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के मौके पर राज्य सरकार एक विशेष समिति बनाएगी, जो पूरे साल अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेगी और इसके लिए अलग से फंड भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े शताब्दी वर्ष के अवसर पर रायगढ़ में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही राज्य में इस साल को सामाजिक समरसता वर्ष के रूप में मनाने की योजना है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बाला साहेब ठाकरे के स्मारक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और उससे जुड़ी नई पहलें भी जल्द शुरू की जाएंगी।

- Advertisement -
Ad image

देश की अर्थव्यवस्था में महाराष्ट्र की अहम भूमिका

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में महाराष्ट्र की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने बताया कि औद्योगिक विकास, निवेश और व्यापार के कारण महाराष्ट्र देश की आर्थिक ताकत बना हुआ है। राज्य सरकार आने वाले समय में विकास योजनाओं और निवेश को बढ़ावा देकर इस लक्ष्य को हासिल करने में बड़ी भागीदारी निभाएगी।

विकसित महाराष्ट्र के लिए सरकार का विजन प्लान

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार ने एक विस्तृत विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है, जिसकी झलक इस बजट में भी दिखाई देती है। उन्होंने बताया कि प्रादेशिक संतुलन बनाए रखने के लिए चार प्रमुख स्तंभ तय किए गए हैं, जिनमें प्रगतिशील, सक्षम, सर्वसमावेशी और सुशासन जैसे पहलू शामिल हैं।,सीएम के मुताबिक, विकसित महाराष्ट्र के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 16 उपक्षेत्र भी निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पेश होने वाले हर बजट में इसी विजन के अनुसार योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि राज्य का संतुलित और व्यापक विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Keywords: Maharashtra Budget 2026, Devendra Fadnavis Budget Speech, Ajit Pawar Memorial Announcement, Viksit Maharashtra Vision Plan

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू