- Advertisement -

LPG सिलेंडर की कमी पर संसद में हंगामा, राहुल गांधी समेत विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। संसद परिसर में जमकर नारेबाजी भी की गई और सदन के स्थगन के बाद भी विरोध जारी रहा।

4 Min Read

गैस सिलेंडर को लेकर विपक्ष ने गुरुवार को लोकसभा में जोरदार हंगामा किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। संसद परिसर में जमकर नारेबाजी भी की गई और सदन के स्थगन के बाद भी विरोध जारी रहा।

- Advertisement -
Ad image

दरअसल, लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिकाइजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण देश में पैदा हो रहे संभावित फ्यूल संकट पर बोलना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर स्पीकर ने कहा कि सदन के नियमों में बदलाव हो चुका है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी देशभर में LPG गैस सिलेंडर की कमी की खबरों को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं में भी शामिल हुए।

- Advertisement -
Ad image

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, “गैस और पेट्रोल की समस्या इसलिए पैदा हुई है क्योंकि हमारी ऊर्जा सुरक्षा से समझौता किया गया है। यह समस्या खराब विदेश नीति का नतीजा है। मेरा सरकार को सुझाव है कि जो हो चुका है उसे छोड़कर अब आगे की तैयारी की जाए, क्योंकि अभी आपके पास थोड़ा समय है। प्रधानमंत्री मोदी और सरकार को तुरंत तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, नहीं तो करोड़ों लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।”

प्रियंका चतुर्वेदी ने LPG को लेकर उठाए सवाल

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने LPG की कमी की खबरों पर सरकार को घेरते हुए कहा, “जो प्लानिंग पहले होनी चाहिए थी, वह होती नजर नहीं आई। अब इसके समाधान के लिए कमेटी बनाई जा रही है, जबकि यह कदम पहले उठाया जाना चाहिए था। उम्मीद है कि सदन के पटल का इस्तेमाल झूठ फैलाने के लिए नहीं किया जाएगा और सच्चाई पर चर्चा होगी। सच्चाई यह है कि जनता गैस के लिए कतारों में खड़ी है। कई कमियां सामने आ रही हैं। रेस्तरां, होटल और गैस पर निर्भर कई कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी इस मुद्दे पर गंभीरता से जवाब देंगे।”

सपा सांसद डिंपल यादव ने भी साधा निशाना

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भी इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “अगर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और लखनऊ जैसे शहरों को देखें तो वहां न सिर्फ LPG के दाम बढ़े हैं, बल्कि कमर्शियल गैस की कीमतें भी बढ़ रही हैं। जो कमी सामने आ रही है और जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उससे साफ है कि समस्या मौजूद है। मुझे समझ नहीं आता कि सरकार इसे मानने से क्यों बच रही है। रेस्तरां और होटल कारोबार के साथ-साथ घरेलू LPG उपभोक्ताओं को भी परेशानी हो रही है। जब कालाबाजारी शुरू हो चुकी है, तो सरकार इसका समाधान कैसे निकालेगी?”

Keywords: Lpg Cylinder Shortage India, Parliament Protest Lpg Issue, Rahul Gandhi, Priyanka Chaturvedi

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू