केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस बार के निकाय चुनावों में बीजेपी ने ऐसी जीत हासिल की है, जिसने विरोधी दलों की नींद उड़ा दी है। बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने तिरुवनंतपुरम में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। एनडीए को मिली इस सफलता के बाद बीजेपी खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, राज्य में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी-एनडीए के उम्मीदवारों को वोट देने वाले केरल भर के सभी लोगों का मैं आभार व्यक्त करता हूं। यूडीएफ और एलडीएफ से केरल अब ऊब चुका है। बेहतर शासन देने और सभी के लिए अवसरों वाला विकसित केरल #VikasitaKeralam बनाने का एकमात्र विकल्प लोग एनडीए को ही मानते हैं।”
पीएम मोदी ने आगे लिखा,
“धन्यवाद तिरुवनंतपुरम! तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी-एनडीए के पक्ष में मिला जनादेश केरल की राजनीति में एक निर्णायक क्षण है। राज्य के विकास के सपनों को पूरा करने की क्षमता केवल हमारी पार्टी में ही है—इस बात पर जनता को पूरा भरोसा है। इस ऊर्जावान शहर के विकास और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए हमारी पार्टी पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।”
प्रधानमंत्री ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शानदार जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता के बीच लगातार काम करने वाले सभी मेहनती बीजेपी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज का यह परिणाम उन सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष और समर्पण का फल है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर रहकर इसे साकार किया। यह दिन केरल की विभिन्न पीढ़ियों के कार्यकर्ताओं के योगदान और संघर्ष को याद करने का भी है। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं और हमें उन पर गर्व है।
തിരുവനന്തപുരം കോർപ്പറേഷനിൽ മികച്ച വിജയം ഉറപ്പാക്കാൻ, ജനങ്ങൾക്കിടയിൽ പ്രവർത്തിച്ച കഠിനാധ്വാനികളായ എല്ലാ ബിജെപി കാര്യകർത്താക്കൾക്കും ഞാൻ നന്ദി അറിയിക്കുന്നു. ഇന്നത്തെ ഈ ഫലം യാഥാർഥ്യമാക്കാൻ സഹായിച്ച, താഴേത്തട്ടിൽ പ്രവർത്തിച്ച, കേരളത്തിലെ വിവിധ തലമുറകളിലെ കാര്യകർത്താക്കളുടെ…
— Narendra Modi (@narendramodi) December 13, 2025
यहां जानें जीत के आंकड़े
गौरतलब है कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम में एनडीए ने कुल 50 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं एलडीएफ को 29 सीटें, यूडीएफ को 19 सीटें, जबकि अन्य दलों को 2 सीटें मिली हैं। बता दें कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम में कुल 101 वार्ड हैं और बहुमत का आंकड़ा 52 सीटें है। बीजेपी पिछले 10 वर्षों से केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम नगर निगम में सत्ता हासिल करने के लक्ष्य को लेकर लगातार मेहनत कर रही थी, और इस चुनाव में उसे बड़ी सफलता मिली है।
Keywords: Kerala Local Body Election Results, NDA Historic Win Thiruvananthapuram, BJP Kerala Municipal Election Victory

