- Advertisement -

भारतीय सेना ने पेश किया ‘अश्नि’ ड्रोन प्लाटून, हर बटालियन में होगी आधुनिक ड्रोन सुरक्षा, दुश्मनों को देंगे मुंहतोड़ जवाब

रक्षा मंत्री की मौजूदगी में सेना ने दुनिया के सामने दिखाई अपनी नई ड्रोन क्षमता, दुश्मन हमलों से निपटने के लिए तैयार

3 Min Read

भारतीय सेना ने अब अपनी हर इन्फैंट्री बटालियन में एक विशेष ‘अश्नि’ ड्रोन प्लाटून खड़ा कर दिया है। शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में इस आधुनिक और बहुआयामी ड्रोन यूनिट को दुनिया के सामने पेश किया गया।

- Advertisement -
Ad image

‘अश्नि’ नाम का यह प्लाटून पौराणिक इतिहास से प्रेरित है। इसे देवराज इंद्र के हथियार, बज्र से जोड़ा गया है। सेना की इस नई प्लाटून में लगभग 20 सैनिक शामिल हैं, जिन्हें FPV ड्रोन, सर्विलांस ड्रोन, स्वार्म ड्रोन और लोएटरिंग म्युनिशन सहित कई आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित किया गया है।

ड्रोन तकनीक और युद्ध में उनकी भूमिका

FPV ड्रोन (First Person View)
ये न केवल सर्विलांस कर सकते हैं, बल्कि छोटे हथियार जैसे हैंड ग्रेनेड ले जाने में भी सक्षम हैं।

- Advertisement -
Ad image

स्वार्म ड्रोन: छोटे ड्रोन के झुंड का समूह, जो दुश्मन सैनिकों, टैंकों और वाहनों के काफिलों पर हमला कर सकता है।

लोएटरिंग म्युनिशन: उच्च विस्फोटक बम से लैस ड्रोन, जो अपने लक्ष्य तक पहुँचकर खुद को नष्ट कर देता है और भारी नुकसान पहुँचाता है।

ऑपरेशन सिंदूर-ड्रोन सुरक्षा की बड़ी सफलता
इस साल के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने सियाचिन, लेह-लद्दाख, पंजाब, राजस्थान और रण-ऑफ-कच्छ में ड्रोन हमले किए थे। भारतीय सेना ने इन हमलों को पूरी तरह विफल कर दिया। इसी अनुभव के बाद हर बटालियन में अश्नि ड्रोन प्लाटून खड़ा करने का निर्णय लिया गया।

तेजी से विस्तार और भविष्य की तैयारी

इस वर्ष कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) पर थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अश्नि ड्रोन प्लाटून और भैरव कमांडो बटालियन के निर्माण की घोषणा की थी। महज तीन महीनों में यह प्लाटून 380 इन्फैंट्री बटालियन में स्थापित कर दी गई है।

सेना की पूर्वी और पश्चिमी कमान ने हाल ही में ड्रोन एक्सरसाइज आयोजित कर अपनी नई क्षमताओं का प्रदर्शन किया। निकट भविष्य में हर सैनिक को ड्रोन ऑपरेशन की ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि युद्ध के मैदान में दुश्मन के ड्रोन का प्रभावी मुकाबला किया जा सके।

टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन का हिस्सा
‘अश्नि’ और ‘भैरव’ प्लाटून को सेना की टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। यह कदम भारतीय सेना की ड्रोन और अत्याधुनिक तकनीक क्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Keywords: Indian Army Drone Platoon, Ashni Drone Platoon, Infantry Battalion Drones, Military Drone Technology India, Swarm Drones India

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू